cm yogi in assam

कांग्रेस नेतृत्व कभी सुधरने वाला नहीं है, उसे छोड़ दें अपने हाल पर : योगी आदित्यनाथ

798 0

असम।  पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे पार्टियों के बीच चुनावी सरगर्मियां बढ़ रही हैं। वहीं, आज (मंगलवार) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुवाहाटी में असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया।

कांग्रेस नेतृत्व कभी सुधरने वाला नहीं है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे सिमटती जा रही है, समाप्ती के कगार पर जा रही है। इन सबके बावजूद भी कांग्रेस का नेतृत्व सुधरने वाला नहीं है और जब कोई सुधरता नहीं है उसको सुधारने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए, उसको छोड़ देना चाहिए।

असम: 100 से ज्यादा सीट लाने का जो लक्ष्य

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हमने चुनाव से पहले 100 से ज्यादा सीट लाने का जो लक्ष्य रखा है उसे हासिल करने के लिए हम राज्य में एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं और असम को देश में सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए लोगों से समर्थन देने का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार की वजह से लोगों को काफी कुछ सहना पड़ा और वो अवसरों से वंचित रहे। इस सबको समझते हुए हमने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जिसके परिणामस्वरूप हम एक पारदर्शी और जवाबदेह सरकार ला पाए हैं।

Related Post

पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में की लोक निर्माण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा

Posted by - April 4, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (Public Works…
Neha Sharma

यूपी को कचरा मुक्त बनाने के लिए शुरू होगा ‘मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 11 नगर निगमों में‘ना…
AK Sharma

कांग्रेस ने नीम और मिट्टी के तेल वाली ढ़िबरी पर बिताये 65 साल: एके शर्मा

Posted by - June 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत आपूर्ति को लेकर कांग्रेस और सपा को करारा जवाब…
CM Yogi interacted with the students

योगी ने शिक्षक बन छात्रों को दी नसीहत, बार-बार न दोहराएं गलतियां

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालयों के द्वितीय शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करने लखनऊ के मोहनलालगंज के सिठौली कला स्थिति विद्यालय पहुंचे…