आयुष्मान भारत याेजना

आयुष्मान भारत याेजना से लाभान्वित हुई हैं महिलाएं : स्मृति ईरानी

954 0

नई दिल्ली। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने स्तन कैंसर और 70 लाख से अधिक महिलाओं ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच कराई है।

COVID-19 से संक्रमित फेफड़े की पहली 3D इमेज जारी, तस्वीर से सहमी दुनिया

छह करोड़ से अधिक महिलाओं ने ‘वेलनेस सेंटर’ की सुविधाओं का फायदा उठाया

यह जानकारी श्रीमती ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी सदस्य रमा देवी के एक सवाल के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि छह करोड़ से अधिक महिलाओं ने ‘वेलनेस सेंटर’ की सुविधाओं का फायदा उठाया है। इसके अलावा कुपाेषण प्रभावित राज्यों में महिलाओं कोे सुपोषित राशन दिया जा रहा है और उनके टीकाकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

राज्यसभा में उठा मास्क और हैंडसेंनेटाइजर के नि:शुल्क वितरण का मुद्दा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 मार्च तक एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की जांच पर अधिक ध्यान देने पर लक्ष्य केन्द्रित किया

उन्होंने सदन को अवगत कराया कि इस समय देश में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है और इसमें अधिक से अधिक महिलाओं को हिस्सा लेना चाहिए। श्रीमती ईरानी ने कहा कि पोषण अभियान एक केन्द्रीय योजना है जिसमें जनजाति मंत्रालय, स्वास्थ्य और मानव संसाधन विकास मंत्रालय मिलकर सहयोग कर रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 मार्च तक एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की जांच पर अधिक ध्यान देने पर लक्ष्य केन्द्रित किया है

Related Post

Varanasi

साल 2023 में पूर्वांचल का टॉप धार्मिक व टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना वाराणसी

Posted by - September 4, 2024 0
वाराणसी । योगी सरकार ने काशी के कलेवर को बदलकर उसे विश्व में जो नई पहचान दिलाई है उसका लाभ वाराणसी (Varanasi) समेत…

‘पुलिस अफसरों का सत्ताधारी दलों के साथ गठजोड़ परेशान करने वाला’- SC की कड़ी टिप्‍पणी

Posted by - August 27, 2021 0
पुलिस अफसरों के सत्ताधारी दलों के साथ गठजोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है, CJI एनवी रमना ने कहा…