corona

अमेरिका से यूपी लौटी महिला Omicron से संक्रमित

675 0

रायबरेली। अमेरिका से लौटी महिला में शनिवार को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। गाजियाबाद में दो केस मिलने के बाद प्रदेश का यह तीसरा केस है।

महिला एक सप्ताह पहले ही अमेरिका से लौटी थी और कोरोना संक्रमित मिली थी। बाद में जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आने के बाद ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

शहर कहारों का अड्डा की निवासी महिला 13 दिसंबर को अमेरिका से लौटी थी। उसी दिन आनंद नगर निवासी शख्स नाइजीरिया से वापस आया था। दोनों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट 16 दिसंबर को आई थी। महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी, लेकिन दूसरा शख्स संक्रमित नहीं मिला था।

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए उसके सैंपल दोबारा लैब भेजे गए। शनिवार को मिली रिपोर्ट में महिला में ओमिक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई। अभी संक्रमित महिला को होम आइसोलट किया गया है। महिला के सम्पर्क में आने वाले लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू कर दी है और घर के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

सीएम धामी ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। उसे अभी होम आइसोलेट किया गया है। उसके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। ओमिक्रोन को लेकर एहतियात बरती जा रही है।

उल्लेखनीय है कि महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तभी उसके सम्पर्क में आने वाले करीब 50 अन्य लोगों के नमूने लेकर कोरोना जांच को भेजा गया था। गनीमत रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि अब महिला में ओमिक्रोन की पुष्टि होने के बाद अब सभी की दोबारा से जांच कराई जा रही है। यदि इनमें से किसी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होती है तो उसके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब भेजा जाएगा।

Related Post

CM Yogi

मेगा जॉब फ़ेयर के जरिए युवाओं का भविष्य संवारने का काम कर रही योगी सरकार

Posted by - August 30, 2024 0
वाराणसी। योगी सरकार (Yogi Government) युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नामचीन राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ,के साथ ही विदेशों…
AK Sharma

उपभोक्ताओं को बिलों के बकाये व चोरी के मामलों के निस्तारण का OTS पहला और अंतिम मौका: एके शर्मा

Posted by - December 5, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने मंगलवार को दोपहर बाद चिनहट के शिवपुरी…
CM Yogi

एमएसएमई से लेकर निवेश और रोजगार तक बदली यूपी की तस्वीरः मुख्यमंत्री

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ: विधान सभा के शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…

यूपी गेट पर शाम तक नहीं पहुंची ममता बनर्जी, इंटेलिजेंस एजेंसियां रही शतर्क

Posted by - July 30, 2021 0
यूपी गेट पर तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन स्थल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने की…
Hathras Incident

हाथरस हादसे में 6 गिरफ्तार, मुख्य आयोजक पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित

Posted by - July 4, 2024 0
हाथरस/लखनऊ। हाथरस में हुए हादसे (Hathras Incident) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मोर्चा संभालने के बाद यूपी…