डंपर से कुचलकर महिला की हत्या

910 0
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में रविवार अपराह्न डंपर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गयी और महिला का बेटा व बहन घायल हो गये।  मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब दो बजे कस्बे के बड़े चौराहे में कबरई की तरफ से गिट्टी भरकर आ रहे एक डंपर से कुचलकर मसगांव गांव की महिला गुड्डो देवी (44) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि महिला का बेटा अविनाश (21) और उसकी बहन गुडÞिया (35) घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि महिला अपने बेटे व बहन के साथ बाइक से महोबा जिले से आई थी और बाइक से उतरते समय यह हादसा हुआ।   एसएचओ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।   हादसे के जिम्मेदार डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्वाई की जा रही है।

प्रेम प्रसंग में  तहसील कर्मी को गोली मारी, हालत गंभीर
हमीरपुर। जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने मौदहा तहसील में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया है।  पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति का कथित संबंध घायल तहसील कर्मी की पत्नी से होना बताया जा रहा है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर मौदहा तहसील में कार्यरत लिपिक (बाबू) पंकज तिवारी (40) अपने खेतों में कृषि कार्य करवा रहा था, उसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे गांव के ही विनय सिंह ने उसपर दो चलाई जिसमें से एक गोली उसे लगी।  उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पंकज को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है और आरोपी विनय सिंह की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गांव में जो चर्चा है, उसके अनुसार आरोपी विनय सिंह के संबंध पंकज की पत्नी से हैं। इसी वजह से उसे गोली मारने की बात सामने आ रही है।हालांकि, अभी जांच चल रही है। एसपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

CM Dhami

राज्यपाल व सीएम ने सराहा ओपन यूनिवर्सिटी का कांसैप्ट

Posted by - December 28, 2023 0
हल्द्वानी/ देहरादून: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समरोह में राज्यपाल (रि.) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
CM Dhami

₹249.56 करोड़ की सहायता से मजबूत होगा प्रदेश का आधारभूत ढांचा: सीएम धामी

Posted by - December 15, 2025 0
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले में किया 172 करोड़ 65 लाख की 24 योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास

Posted by - December 19, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सतपुली झील के शिलान्यास के साथ पौड़ी जिले में किया 172 करोड़ 65 लाख की…

शरद पवार ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- सीबीआई-एनसीबी और ईडी का हो रहा गलत इस्तेमाल

Posted by - October 16, 2021 0
पुणे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर सीबीआई-एनसीबी और…
cm yogi in civil hospital

सीएम योगी पहुंचे BRD मेडिकल कॉलेज, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Posted by - April 10, 2021 0
गोरखपुर। कोविड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंडलीय…