तेलंगाना के सीएम केसीआर राव

महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले की फॉस्‍ट ट्रैक करेगी जांच

788 0

नई दिल्ली। तेलंगाना के सीएम केसीआर राव ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया है कि महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले की त्वरित जांच हो। इसके अलावा दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। इसके लिए सीएम ने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का भी फैसला किया है।

हैदराबाद पुलिस ने महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार एवं हत्या मामले के चार आरोपियों को बोतल में पेट्रोल बेचने के लिए पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों के खिलाफ क्या कोई मामला दर्ज किया जाए? इसको लेकर कानूनी सलाह ले रही है। 27 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक की चार ट्रक चालकों ने शहर के बाहरी इलाके स्थित टोंडापल्ली टोल प्लाजा पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी। बाद में उन्होंने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

साइबराबाद आयुक्त वी सी सज्जनार ने पीटीआई से कहा कि हम पेट्रोल पम्प पर कार्यरत व्यक्तियों से यह पता लगा रहे हैं कि उन्होंने किन परिस्थितियों में बोतल में पेट्रोल भरा था? हम विधिक सलाह ले रहे हैं और उसके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।

आरोपी पहले एक पेट्रोल स्टेशन पर पेट्रोल खरीदने के लिए गए थे। चूंकि वहां कार्यरत कर्मचारियों ने बोतल भरने से इनकार कर दिया। इसलिए वे दूसरे पेट्रोल स्टेशन गए और वहां से पेट्रोल खरीदा था। इस बीच ‘कान्सोर्टियम आफ पेट्रोलियम डीलर्स फॉर साउथ इंडिया के संयुक्त सचिव राजीव अमराम ने कहा कि ईंधन स्टेशन सीमित मात्रा में ईंधन बेचने के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पांच लीटर तक और डीजल 200 लीटर तक बेचा जा सकता है। यद्यपि हाल की घटनाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने पेट्रोल बोतलों में नहीं बेचने का निर्देश दिया है।

Related Post

CM Yogi

कन्नौज के दिव्यांग पुजारी ने मंदिर न बनने देने की सीएम योगी से की शिकायत

Posted by - May 27, 2025 0
गोरखपुर। कन्नौज जिले के दिव्यांग पुजारी गोपालदास ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
CM Bhajanlal Sharma

गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीब से कभी वास्ता नहीं रहा: सीएम भजनलाल

Posted by - April 21, 2024 0
बाड़मेर-बालोतरा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि किसान खेती के साथ ही पशुपालन का काम भी करता…
Gonda

सीएम की मंशा के अनुरूप पहली बार गोण्डा में चलेगा ऐतिहासिक साफ-सफाई अभियान

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ/गोण्डा। यूपी को स्वच्छता की दृष्टि से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्पित सीएम योगी (CM Yogi) की अपील…
CM Nayab Singh Saini

हरियाणा सरकार आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कर रही काम: नायब सिंह

Posted by - October 28, 2024 0
चंडीगढ़/हरिद्वार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab SIngh) ने आज हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम के 12वें वार्षिक महोत्सव…