अखिलेश

प्रवीण कुमार के बीजेपी में शामिल होने पर अखिलेश ने बोली ये बात

1263 0

लखनऊ। गोरखपुर से सांसद प्रवीण कुमार निषाद के बीजेपी में शामिल होने को लेकर गुरुवार यानी आज अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लिए यह घाटे का सौदा है उन्होने ने ट्वीट किया, ‘यह बीजेपी का घाटे का सौदा है क्योंकि जनता ने सांसद को नहीं, उनके पीछे एकजुट महागठबंधन को चुना था। चुनाव में इन मौसेरों की नैया डूबना तय है।’

ये भी पढ़ें :-‘मेरा भाई बहादुर है,आप लोग उनका ध्यान रखें’ -प्रियंका गांधी 

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर से निषाद समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा का उप चुनाव जीते थे। निषाद के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब गोरखपुर से उनका बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-मायावती ने कहा – कांग्रेस की तरह देश व लोकतंत्र का अपमान कर रही बीजेपी 

जानकारी केई मुताबिक अखिलेश ने कहा, ‘विकास’ पूछ रहा है। प्रधान जी का ‘अच्छे दिन वाला घोषणा पत्र’ क्या चुनाव के बाद आयेगा?’ उन्होंने कहा, ‘इस बार तो बीजेपी वाले एक-दूसरे से भी नहीं कह पा रहे हैं कि ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ तो जनता से क्या कहेंगे भला।’ अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Related Post

U19WC

U19WC : पांचवी बार विश्व चैंपियन बनने उतरेगा भारत, बांग्लादेश से खिताबी मुकाबला आज

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को U19WC विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रियम गर्ग की…
Maha Kumbh

महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतारी गई अधिकारियों की टीम

Posted by - November 29, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के दिव्य और भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष क्षेत्रों में…