ममता का पीएम पर वार

पश्चिम बंगाल चुनाव : झारग्राम में कोरोना संकट को लेकर केंद्र पर बरसीं ममता

800 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर ममता बनर्जी (CM Mamata Banergee) ने आज झारग्राम में जनसभा की। उन्होंने कोरोना संकट को लेकर टीकाकरण के मुद्दे पर पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है।

 पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banergee) ने आज झारग्राम में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने पर बिहार के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

ममता (CM Mamata Banergee) ने कहा कि सत्ता में आने के बाद बिहार के लोगों का टीकाकरण करने पूरा नहीं किया गया। जनसमूह से ममता ने पूछा, क्या उन्होंने टीके उपलब्ध कराए हैं? इसके बाद जनता की ओर से आवाज आई- नहीं।

इस पर ममता ने कहा कि पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा नहीं किया।  उन्होंने झूठ बोला है।

Related Post

जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स को 12 वां इंवेस्टमेंट मिला, इंटेल कैपिटल ने किया 1894 करोड़ का निवेश

Posted by - July 3, 2020 0
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऋणमुक्त होने के बाद भी मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला जारी…