UIDAI की चेतावनी

UIDAI की चेतावनी, अगर आपके पास भी ऐसा आधार तो हो जाएं सावधान!

2252 0

नई दिल्ली। वर्तमान समय में अधिकतर लोग प्लास्टिक आधार को इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। UIDAI ने साफ कर दिया है कि प्लास्टिक आधार कार्ड वैध नहीं होगा। आधार जारी करने वाली अथॉरिटी UIDAI ने ट्वीट कर चेतावनी जारी की है कि प्‍लास्टिक आधार या आधार स्मार्ट कार्ड/PVC कार्ड वैलिड नहीं है।

जानें क्या है इसका नुकसान?

UIDAI ने प्‍लास्टिक आधार कार्ड के नुकसान बताते हुए एक बयान जारी किया था। इस बयान में अथॉरिटी ने कहा था कि प्‍लास्टिक आधार या फिर स्‍मार्ट आधार कार्ड का इस्‍तेमाल न करें। ऐसे कार्ड से आपकी आधार डिटेल्‍स की प्राइवेसी पर खतरा है। UIDAI का कहना है कि प्‍लास्टिक आधार कार्ड कई बार काम नहीं करता है। इसकी वजह है कि प्‍लास्टिक आधार की अनऑथराइज्‍ड प्रिन्टिंग के चलते QR कोड डिस्‍फंक्‍शनल हो जाता है। इसके साथ ही आधार में मौजूद आपकी पर्सनल डिटेल्‍स के बिना आपकी अनुमति के शेयर किए जाने का भी खतरा है।

इतने पैसे खर्च कर बनता है प्लास्टिक आधार

बयान में यह भी कहा गया कि प्‍लास्टिक या पीवीसी शीट पर आधार की प्रिन्टिंग के नाम पर लोगों से 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। कहीं-कहीं तो इससे भी ज्‍यादा चार्ज लिया जा रहा है। UIDAI ने लोगों से इस तरह की दुकानों या लोगों से बचने की और उनके झांसे में न आने की सलाह दी है।

महिला हैं तो नौकरी नहीं, तो अपने दम पर खड़ी कर दी 35 हजार करोड़ की कंपनी 

मुफ्त में https://eaadhaar.uidai.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं ओरिजनल आधार 

UIDAI ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया है कि ओरिजनल आधार के अलावा एक साधारण पेपर पर डाउनलोड किया हुआ आधार और एमआधार पूरी तरह से वैलिड हैं। इसलिए आपको स्‍मार्ट आधार के चक्‍कर में पड़ने की जरूरत नहीं है। यहां तक कि आपको कलर्ड प्रिन्‍ट की भी जरूरत नहीं है। साथ ही आपको अलग से आधार कार्ड के लैमिनेशन या प्‍लास्टिक आधार कार्ड की जरूरत नहीं है। अगर आपका आधार खो गया है। तो आप इसे मुफ्त में https://eaadhaar.uidai.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Post

कोरोना वायरस के हवा में फैलने का कोई सबूत नहीं

कोरोना वायरस देश के 274 जिलों तक फैला, हवा में फैलने का कोई सबूत नहीं

Posted by - April 5, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोनावायरस का कहर देश के 274 जिले रविवार तक प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के…
EIB

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में निर्माण कार्यों के लिये की धनराशि स्वीकृत

Posted by - May 16, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में तवाघाट-थानीधार…
9 soldiers under Lalu Yadav's security corona infected

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - August 21, 2020 0
रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना…