फूटा पटाखा तो दूल्हा जाएगा जेल

चेतावनी : शादियों में फूटा पटाखा तो दूल्हा जाएगा जेल, सरकार सख्त

1103 0

 

नोयडा। प्रदेश सरकार अभी तक पटाखे और आतिशबाजी पर लोगों को जागरूक कर रही थी, लेकिन अब प्रशासन ने सख्ती बरतने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों और पीआरवी को निर्देश दिए हैं। इस तरह की सूचना मिलती है तो संबंधित लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

बता दें कि लगातार लोगों को जागरूक करने के बावजूद शादियों में आतिशबाजी चलाने की सूचनाएं मिल रही हैं। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर निर्देश दिया है कि कार्रवाई के दौरान दूल्हे को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

महाराष्ट्र सरकार विवादः सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, चार लोगों को नोटिस जारी 

सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने आतिशबाजी पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन कुछ लोग शादी समारोह में आतिशबाजी कर रहे हैं। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों और पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह सूचना मिलने पर तत्काल फोन से फोटो लें। इस संबंध में जो भी आरोपी हो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर गिरफ्तारी करें।

मिश्र ने कहा कि अभी इस तरह की घटनाओं में दूल्हे को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। यदि लोग नहीं माने तो आयोजक के साथ दूल्हे को भी गिरफ्तार करना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर इस योजना पर काम किया जा रहा है। बताया कि किसी हालत में आतिशबाजी चलने नहीं दी जाएगी।

Related Post

17 साल के करियर में अब तक सिर्फ 18 फिल्में करने वाले प्रभास की साहो शुक्रवार को होगी रिलीज

Posted by - August 28, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 17 साल के करियर में अब तक सिर्फ 18 फिल्में करने वाले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने…

अनुच्छेद 370: कश्मीर को लेकर गैर-ज़िम्मेदाराना बयान देने से बचें – हुमा कुरैशी

Posted by - August 8, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लोगों से अपील की है कि वो कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने  को लेकर…

मौजूदा अर्थव्यवस्था ने लाखों लोगों के सपने रोके – मनमोहन सिंह

Posted by - October 17, 2019 0
महाराष्ट्र। मुंबई में अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा…
कंगना रनौत Kangana Ranaut

सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं कंगना रनौत

Posted by - March 31, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ड्रीम रोल पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि सिल्वर स्क्रीन पर…