फराह खान की तरह एक साथ 3 बच्चों की मां बनना चाहती हूं- ड्रामा क्वीन

787 0

बॉलीवुड डेस्क। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत ने अपने ही एक फैन से शादी रचा ली है उन्होंने निजी चैनल से बातचीत के दौरान ये तमाम जानकारी दी उन्होंने कहा उनके फैन और पति का नाम रितेश है और वो यूरोप के रहने वाले 36 वर्षीय एनआरआई बिजनेस मैन हैं उन्होंने हिंदू और ईसाई, दोनों रीति-रिवाज से मुंबई के अंधेरी स्थित एक फाइव स्टार होटल में 28 जुलाई को शादी रचाई थी।

ये भी पढ़ें :-Article 370: कंगना रनौत बोलीं- सिर्फ मोदी जी ही कर सकते हैं ऐसा 

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा “मैं और रितेश एक-दूसरे को पिछले एक-डेढ़ साल से जानते हैं. रितेश लंबे अरसे से मेरे फैन रहे हैं। एक दिन मैं काफी उदास थी और तभी एक अज्ञात नंबर से मेरे फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि आखिर मैं इतनी उदास क्यों हूं? मैंने जवाब में उनसे पूछा कि जब मैं उन्हें जानती तक नहीं हूं तो आखिर उन्हें कैसे पता चला कि इस वक्त मैं उदास हूं?

ये भी पढ़ें :-Birthday special: ‘जाने तू या जाने ना’ से जेनेलिया ने बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

जानकारी के मुताबिक रितेश की तारीफ करते हुए राखी ने आगे कहा, “ऐसा कई बार हुआ है कि उन्होंने मुझे संभाला और सहारा दिया। एक लड़का अक्सर मुझे फोन पर परेशान करता था और धमकियां भी दिया करता था। ऐसे में रितेश ने मुझे इस मुसीबत से बाहर निकाला.” हालांकि जब राखी से परेशान करने वाले उस लड़के और उस पूरे वाकये के बारे में विस्तार से पूछा गया, तो उन्होंने उस बारे में डिटेल में बात करने से मना कर दिया ।

Related Post

महाराष्ट्र के किसानों की सच्चाई पर फिल्म बनाकर लोगों को जागरूक कर रहीं हैं फिल्ममेकर अक्षया सावंत

Posted by - June 12, 2020 0
सैन फ्रांसिस्को बेस्ड फिल्ममेकर अक्षया सावंत अपनी फिल्म के लिए कई अवार्ड्स और साथ ही लोगो का दिल भी जीत…
डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प डब्ल्यूएचओ से खुश नहीं, बोले- जल्द दूंगा बयान

Posted by - May 19, 2020 0
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बारे में फिलहाल कोई…