CM Yogi

इंडी गठबंधन को वोट देना महापाप: सीएम योगी

271 0

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने‌ गुरुवार को कहा कि बाप दादाओ की संपत्ति पर डाका डालने के लिए विरासत टैक्स लगाने की सोच‌ रही कांग्रेस नीति इंडिया समूह को वोट देने का मतलब महापाप होगा।

सिरसागंज के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते‌ हुए उन्होने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा है।‌ बिना किसी धर्म जात भेदभाव के सब का साथ सबका विकास की नीति पर सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता के हर वर्ग को मिल रहा है। श्री मोदी के नेतृत्व में आपकी आस्था और विरासत और देश पूरी तरह सुरक्षित संरक्षित है सभी के चेहरे पर खुशी हो सभी‌ वर्ग के लोग आत्मनिर्भर बने यह बीजेपी का संकल्प है।‌

मतदाताओं ने योगी को दिलाया विश्वास-मैनपुरी अब ‘आपके पास’

उन्होंने (CM Yogi) कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस और ईडी गठबंधन के नेता आप के बाप दादाओ की संपत्ति पर डाका डालने की नीयत से औरंगजेब के नए अवतार के रूप में प्रकट हुए हैं जो जजिया कर की तरह विरासत कर लगाने की बात कर रहे हैं।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर ने धार्मिक आरक्षण का विरोध किया था लेकिन इंडी‌ गठबंधन वाले नेताऔ‌ की पिछड़ी जातियों के आरक्षण पर डाका डालकर धार्मिक आरक्षण लागू करने की मंशा है।

उन्होने (CM Yogi) कहा कि कांग्रेस सपा हमेशा पिछड़ों के खिलाफ रही है ‌केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं भगवान राम के‌ अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। सपा शासन मे‌‌ माफिया राज होता है।‌ हमने राम मंदिर बनवाया और हम माफियाओं की राम नाम सत्य भी करते हैं। जनसभा को मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री‌ एस पी सिंह बघेल सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related Post

Baby Rani Maurya

मंत्री बेबी रानी मौर्या ने किया अभिभावक आंगनबाड़ी सम्मेलन का उद्घाटन

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ। लखनऊ के सरोजिनी नगर ब्लॉक स्थित रामचौरा आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, वितरित किये फल

Posted by - September 17, 2024 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों…
सरकार की तरफ से पुलिस कर्मियों के लिए होली से पहले शानदार तोहफा

सरकार की तरफ से पुलिस कर्मियों के लिए होली से पहले शानदार तोहफा

Posted by - March 5, 2021 0
प्रदेश सरकार एक ओर जहां सूबे की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने व अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई के प्रयास…

अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा सांसद, कहा- सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार फेल

Posted by - July 25, 2021 0
केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कोरोना को लेकर सरकार को…