yogi

-#VisionaryYogi का प्रयोग कर यूजर्स ने इन्वेस्टमेंट के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए की मुख्यमंत्री योगी की तारीफ

604 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (CM Yogi) को जब नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कर्टेन रेजर समारोह में लोगो, टैगलाइन और पोर्टल का शुभारंभ कर रहे थे तब सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर हैशटैग विजनरी योगी (#VisionaryYogi) टॉप पर ट्रेंड कर रहा था।

दोपहर 1 बजे तक ट्विटर पर करीब 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इस हैशटैग के जरिए ट्वीट किया। #VisionaryYogi का प्रयोग करते हुए ट्विटर यूजर्स ने मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के उस विजन की तारीफ की, जिसके तहत उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है।

विदेशी निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करें, इसके लिए बड़े पैमाने पर सुधार किए गए हैं। निवेशकों के अनुरूप अलग-अलग क्षेत्रों की 25 नीतियों को संशोधित किया गया है या फिर नई नीति जारी की गई है। निवेश को सुगम बनाने के लिए पोर्टल जारी किया गया है।

पुनीत अग्रवाल ने #VisionaryYogi के साथ ट्वीट किया, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ऐतिहासिक होगी। यह नए भारत और नए उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने वाली होगी। वहीं, डॉ. शोभा ने लिखा, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट उत्तर प्रदेश में निवेश के उपयुक्त माहौल को प्रदर्शित करेगी और देश ही नहीं, दुनिया के निवेशकों को आकर्षित करेगी। अर्जुन नाम के एक यूजर ने लिखा कि यह योगी जी का यूपी है, बदलता यूपी है।

डॉ. प्राची साध्वी ने लिखा, योगी जी महाराज के नेतृत्व उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश। हरिराम ने लिखा, योगी जी का एक ही उद्देश्य है और वो है यूपी को देश का सबसे बेहतरीन प्रदेश बनाना। उनके इस विजन से मैं काफी खुश हूं। अखिल चौहान ने लिखा, योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है, यह नए उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को मान्यता देने वाला हैशटैग है।

Related Post

CM Yogi

अगर प्रभु राम को मानते तो चच्चू का अपमान नहीं करते: सीएम योगी

Posted by - February 7, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते…
Ak Sharma

ए.के. शर्मा का प्रयागराज दौरा, महाकुम्भ मेला के कार्यों की करेंगे समीक्षा

Posted by - July 5, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार 6 जुलाई को जनपद प्रयागराज पहुंचकर…
CM Yogi

सीएम योगी की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा एकता का उद्घोष

Posted by - November 10, 2025 0
गोरखपुर। “राष्ट्र प्रथम” की भावना में उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर जनसमूह, अगणित हाथों में लहराता तिरंगा, “वंदे मातरम्”…
AK Sharma

एके शर्मा ने नाला निर्माण का किया शिलान्यास, बोले- दूर हो गया लखनऊ का कोढ़

Posted by - April 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा आज उत्तरी विधानसभा क्षेत्र लखनऊ के फैजुल्लागंज…
E-bus factory in UP will give a new boost to electric mobility in the country: Kumarswamy

यूपी की ई-बस फैक्टरी से देश की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई उड़ान: कुमारस्वामी

Posted by - January 9, 2026 0
लखनऊ: केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी (Kumarswamy) ने उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे में हुए व्यापक सुधारों…