Bike boat Sc
पुलिस ने 42 हजार करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाला (Bike Boat Scam) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल कुमार की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को सील कर दिया। बाइक बोट घोटाले (Bike Boat Scam) में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जाने क्या है पूरा मामला
बता दें कि बाइक बोट घोटाले (Bike Boat Scam) मामले में नोएडा में दर्जनों मुकदमे दर्ज किए गए थे। आर्थिक अपराध शाखा इन मुकदमों की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक मास्टर माइंड बीएन तिवारी समेत एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले पर कोर्ट ने भी सख्त रवैया अपनाया हुआ है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत लोगों की गाढ़ी कमाई को हड़प कर अर्जित की गई संपत्तियों पर पुलिस की पैनी निगाह है। आरोपियों के पास से मिली संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है।
