CM Yogi

यूपी में पहली बार होगा वनटांगिया ग्राम महोत्सव

359 0

लखनऊ। वनटांगिया समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत योगी सरकार ने अब रोशनी के पर्व दीपावली पर इस समुदाय के जीवन में रोशनी और खुशियां पहुंचाने के लिए अनूठी पहल की है। इसके तहत प्रदेश में पहली बार वनटांगिया ग्राम महोत्सव (Vantangiya Village Festival) का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्वस (Vantangiya Village Festival) में जहां एक ओर धनतेरस से एक दिन पहले वनटांगिया ग्राम में जाकर समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर दीपावली के उपलक्ष्य में उन्हें पोषण किट, वस्त्र, मिठाई तथा अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। समाज के इस पिछड़े समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा।

विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल, हेल्थ कैंप का भी आयोजन

वनटांगिया ग्राम महोत्सव (Vantangiya Village Festival) का आयोजन आगामी 09 नवंबर को गोण्डा के विकासखण्ड नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम रामगढ़ में किया जा रहा है। इस आयोजन पर ग्राम रामगढ़ व महेशपुर के निवासियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें दीपावली के उपलक्ष्य में पोषण किट, वस्त्र तथा अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, कृषि विभाग, महिला कल्याण एवं बाल पुष्टाहार आदि विभागों की ओर से स्टॉल लगातर ग्रामवासियों को शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु कैम्प की भी व्यवस्था कराई गई है। इसमें, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ नेत्र परीक्षण की व्यवस्था होगी।

पात्र लोगों के ऑनलाइन आवेदन की होगी व्यवस्था

डीएम नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने बताया कि महोत्सव (Vantangiya Village Festival) में वनटांगिया समुदाय से जुड़े पात्र लोगों को पेंशन, आवास, शौचालय, आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड सहित अन्य शासकीय योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन कराने की भी व्यवस्था की गई है। कैंप सुबह 10 बजे से क्रियाशील होंगे और दोपहर 03 बजे ग्रामवासियों के साथ संवाद एवं सामग्री का वितरण करते हुए प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वनटांगिया समुदाय सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल के बेहद करीब है।

आजादी के दशकों बाद भी अपनी पहचान से वंचित इस समुदाय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ही संवैधानिक अधिकार देने की पहल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद ही वनटांगिया गांवों की तस्वीर ही बदल डाली। मई 2018 में गोण्डा के वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित किया। तब जाकर सरकार की तमाम सुविधाओं का लाभ इनके पास पहुंचना शुरू हुआ। सीएम योगी खुद हर साल वनटांगिया गांव में जाकर दीपावली का त्योहार मनाते हैं।

Related Post

CM Yogi

अनुसूचित जनजातियों के चौमुखी विकास के लिए आगे बढ़ी योगी सरकार

Posted by - November 13, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश के अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं।…
NAFED

नेफेड के माध्यम से अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन संतों, कल्पवासियों को किया गया वितरित

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों के लिए राशन की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीय गृह…
cm yogi

सीएम योगी पर लिखित ग्रंथ ‘लोक आराधना की अभिव्यक्ति’ का कल होगा विमोचन

Posted by - May 23, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पर दो खंडों में लिखित ग्रंथ ‘लोक आराधना की अभिव्यक्ति’ का बुधवार…
CM Yogi laid the foundation stone of biopolymer plant

प्रयागराज में आस्था और कुंभी में निवेश के महाकुम्भ को देश देख रहा : सीएम योगी

Posted by - February 22, 2025 0
लखनऊ: प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पवित्र स्नान के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, वहीं लखीमपुर खीरी…