उत्तराखंड भू-कानून के खिलाफ नई दिल्ली में सत्याग्रह !

791 0

भू-कानून के मुद्दे पर नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में बुधवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सत्याग्रह करेंगे। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप भी इस सत्याग्रह में शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को दिल्ली में स्थित उत्तराखंड सदन के सम्मुख उत्तराखंड भू-कानून संघर्ष समिति दिल्ली एनसीआर की ओर से सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया गया है। जिसमें विभिन्न संगठनों और दलों के लोग शामिल होंगे।

श्रीनगर में उत्तराखंड सनातन धर्म एवं मठ मंदिर रक्षा महासंघ ने हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भू-कानून लागू करने की मांग की है। महासंघ ने स्थानीय लोगों से अपनी संपत्ति बाहरी लोगों को न बेचने की भी अपील की है। श्री कमलेश्वर मठ परिसर में उत्तराखंड सनातन धर्म एवं मठ मंदिर रक्षा महासंघ की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर चारधामों के तीर्थपुरोहितों की मांग का समर्थन करते हुए सरकार को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को खत्म करने का सुझाव दिया गया।

महासंघ ने श्रीनगर-धारी देवी-देवलगढ़-खिर्सू पर्यटन सर्किट बनाने की कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल का स्वागत करते हुए द्रुत गति से कार्य करवाने की मांग की। महासंघ ने उत्तराखंड में मठ-मंदिरों से जुड़े लोगों से एक मंच पर आने का अनुरोध किया। साथ ही मठ-मंदिरों में रहने वाले लोगों को लाइसेंसी हथियार लेने का भी सुझाव दिया।

भाजपा को रुद्रपुर में काले झंडे दिखाने सड़क पर उतरे किसान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सदस्यों ने सरकार से मठ-मदिरों से जुड़े महंत, पुजारी, पंडितों और सेवादारों को पेंशन देने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता कमलेश्वर मठ के महंत आशुतोष पुरी और संचालन राज राजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल ने की।इस अवसर पर आचार्य आनंद नौटियाल, मुकेश चमोली, वैभव सकलानी, मुकेश राणा, गणेश सेमवाल, संतोष पुरी, ऋषभ गिरि, विमल जोशी, प्रदीप फोंदणी, दिगंबर भट्ट, प्रेमानंद मैठाणी, जगदीश नैथानी, सुनील नौटियाल, राकेश पुंडीर, आशाराम पुरी, ओंकार नौटियाल आदि मौजूद थे।

Related Post

केजरीवाल का रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: पूर्वी दिल्ली से जानें कब शुरू होगा केजरीवाल का रोड शो

Posted by - April 30, 2019 0
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव को बेहद गंभीरता से देख रही है।  केजरीवाल बुधवार यानी कल से…
PM Modi, CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी ने धामी सरकार को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

Posted by - April 1, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के…
AK Sharma

किसानों के ग्रिड कनेक्टेड सोलर पम्प से 2000 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य: एके शर्मा

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के ऊर्जा…
Uttarakhand Hospitals

उत्तराखंड में हेल्थ इमरजेंसी अलर्ट, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर रोक

Posted by - May 9, 2025 0
देहारादून। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर…