AC buses

दशहरा-दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा, यूपीएसआरटीसी की एसी बसों में 10% तक कम होगा किराया

78 0

लखनऊ, 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर तोहफ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संचालित सभी वातानुकूलित बसों (AC Bus) के किराए में की गई लगभग 10% की कमी को अग्रिम आदेशों तक जारी रखा जाएगा।

यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने का संकल्प

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि योगी सरकार जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफ़र की सुविधा मिलेगी। यह छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो, वातानुकूलित शयनयान (AC Sleeper Bus) जैसी सेवाओं पर लागू होगी। हालांकि, 01 जनवरी 2024 के बाद पंजीकृत नई वातानुकूलित बसों पर यह छूट लागू नहीं होगी।

किराया संरचना (AC Bus Services)

▪️3*2 बस सेवा – ₹1.45 प्रति किलोमीटर

▪️2*2 बस सेवा – ₹1.60 प्रति किलोमीटर

▪️हाई एंड (वोल्वो) बसें – ₹2.30 प्रति किलोमीटर

▪️वातानुकूलित शयनयान – ₹2.10 प्रति किलोमीटर

निगम की आय और सेवाओं पर ध्यान

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि निगम की सकल आय पर असर न पड़े इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रेरित कर अधिक यात्रियों को आकर्षित करने हेतु विशेष काउंसिलिंग की जाएगी।

Related Post

CM Yogi heard the problems of 150 people in Janta Darshan

इलाज के लिए पहुंचे लोगों को दिलाया विश्वास, पैसे की कमी से नही रुकेगा इलाज : सीएम योगी

Posted by - March 16, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भी गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान 150 से…
मायावती

मायावती बोलीं-देश में गरीबी और बेरोजगारी व्याप्त, कांग्रेस के रास्ते पर मोदी सरकार

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का बुधवार को 64वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। मायावती ने अपने जन्मदिन…
AK Sharma

ऊर्जा विभाग की छवि को सुधारना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है: एके शर्मा

Posted by - July 24, 2025 0
लखनऊ: मऊ स्थित इंदारा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए गुरुवार को नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा…
CCTV

सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश की 30 जेलों में बढ़ाई गई सीसीटीवी कैमरों की संख्या

Posted by - January 17, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंद दुर्दांत अपराधी और माफिया की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीएम योगी…