UPPSC

UPSC- 2024 प्री एग्जाम के रिजल्ट जारी, इस ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक

344 0

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 1 जुलाई को सिविल सर्विस एग्जाम प्रीलिम्स 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upscon.ine.nic.in पर चेक कर सकते हैं। ये परीक्षा 16 जून को हुई थी। इसमें 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब यूपीएससी मेन्स देंगे। इसके बाद इंटरव्यू और फिर फाइनल रिजल्ट जारी होगा। इस साल की परीक्षा के जरिए 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय विदेश सेवा शामिल हैं। कुल सीटों में से 40 बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट

– आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
– UPSC सिविल सेवा (प्रारंभिक) परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
– नया पेज खुलेगा। क्रेडेंशियल्स डिटेल्स दर्ज करनी होगी।

UP Board एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, UPMSP ने जारी की शेड्यूल

– सबमिट पर क्लिक करें और यूपीएससी रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
– अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
– आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट ले लें।

Related Post

UP Board Toppers

हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा

Posted by - April 20, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने शनिवार को दसवीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए।…
colleges

नए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए समय सारिणी निर्धारित

Posted by - October 16, 2024 0
लखनऊ। शैक्षिक सत्र 2025-26 में बीएड पाठ्यक्रम के अतिरिक्त नए महाविद्यालयों और संस्थानों की स्थापना और मौजूदा कॉलेजों (Colleges) में…
IIT

ITI छात्रों को इंडस्‍ट्री में करनी होगी 15 दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग

Posted by - March 15, 2021 0
लखनऊ। अब सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ITI में इंडस्ट्री की मांग के हिसाब से अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित युवकों…
UGC action on Sharda University

परीक्षा में हिंदुत्व, फासीवाद के बीच समानता वाले सवाल पर UGC एक्शन में

Posted by - May 10, 2022 0
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) से कथित तौर पर…