UPNEDA

यूपीनेडा निदेशक ने किया सोलर स्ट्रीट लाइटों का स्थलीय निरीक्षण

266 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) के निदेशक अनुपम शुक्ला ने आज लखनऊ जनपद के विकास खंड बक्शी का तालाब के ग्राम पहाड़ गंज एवं कुम्हारावा में बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना तथा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण बाजार योजना के तहत स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस अवसर पर UPNEDA के अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान निदेशक ने सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की।

यह निरीक्षण वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के बीच इन दोनों योजनाओं के तहत स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति को लेकर किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य परियोजनाओं की दक्षता, रखरखाव, और जनता को मिल रहे लाभों का आकलन करना था।

मुख्यमंत्री का निर्देश, पर्व- त्योहारों का समय संवेदनशील, अलर्ट रहे टीम यूपी

इन सोलर स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से न केवल ग्रामवासियों की रात में आवागमन सुविधा में सुधार हुआ है, बल्कि ऊर्जा बचत का भी व्यापक असर देखा जा रहा है।

Related Post

अनुच्छेद- 370 की दूसरी बरसी पर भाजपा ने मनाया जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी

Posted by - August 5, 2021 0
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने की दूसरी बरसी पर भाजपा पूरे प्रदेश में जश्न मना रही है। जम्मू…
Waste water will also be used for farming and industry.

सीएम योगी का विजन : 2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

Posted by - December 31, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
CS Upadhyay

348 में संशोधन के विषय को ले आये हैं अन्तिम द्वार पर, केन्द्र- सरकार को करना है फैसला: चन्द्रशेखर उपाध्याय

Posted by - February 28, 2024 0
लखनऊ। चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) अपने छठवें देशव्यापी-प्रवास के दौरान आज लखनऊ में थे, संविधान के अनुच्छेद…