काराकाट और उजियारपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे

बिहार में दो जगह से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, जीत सुनिश्चित का किया दावा

1289 0

पटना। विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने यहां बुधवार यानी आज अपने हिस्से की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। रालोसपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दो लोकसभा सीटों -काराकाट और उजियारपुर- से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें :-बंगाल में ममता पर गरजे पीएम मोदी, बोले – पाकिस्तान से बदला लेने पर दीदी को हो रहा था दर्द 

आपको बता दें कुशवाहा ने दावा किया कि सभी 40 सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। महागठबंधन में शामिल रालोसपा के हिस्से में पांच सीटें आई हैं। पार्टी जमुई लोकसभा सीट से पहले ही भूदेव चौधरी को मैदान में उतार चुकी है। बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होना है।रालोसपा बिहार की पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर, काराकाट, और जमुई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है।

ये भी पढ़ें :-महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, आर्टिकल 370 हटा तो भारत का हिस्सा नहीं रहेगा जम्मू कश्मीर 

जानकारी के मुताबिक महागठबंधन सीट बंटवारे के तहत बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से आरजेडी 19, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, हम 3, वीआईपी 3 और एक सीट सीपीआई(एमएल) को दी गई है।

Related Post

pm awas yojna

पीएम आवास के निर्माण में यूपी ने पेश की मिसाल, राष्ट्रीय औसत से भी रहा आगे

Posted by - August 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विजन और उनकी तेज कार्यशैली ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PM Awas Yojna-Rural) को…
Deepotsav

‘रामलला की उपस्थिति’ में दीपोत्सव के मंच पर उतरेगा समूचा भारत

Posted by - October 26, 2024 0
लखनऊ : योगी सरकार इस बार सबसे खास दीपोत्सव (Deepotsav) मनाने जा रही है, क्योंकि प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा…
Maha Kumbh

महाकुंभ में संलग्न स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को मिलेगा स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा का लाभ

Posted by - November 23, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सीएम योगी (CM Yogi) के विजन के मुताबिक स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ बनाने का…
Sanjay Prasad

अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त, संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज

Posted by - August 31, 2022 0
लखनऊ। 1987 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) आज सेवानिवृत्त हो गए। वे उत्तर प्रदेश सरकार में…