Birla

देश की अर्थव्यवस्था का अगुआई करेगा उप्र: कुमार मंगलम बिरला

586 0

लखनऊ: बिरला समूह (Birla Group) का उत्तर प्रदेश का रिश्ता पुराना है। आजादी के तुरंत बाद प्रदेश के सुदूर अंचल में 1958 में समूह ने हिंडाल्को के नाम से 1956 में एल्युमिनियम की जो फैक्ट्री स्थापित की थी, आज वह अपने क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। तबसे लेकर अब तक इसके कारोबार में 100 फीसद से अधिक वृद्धि हो चुकी है। सीमेंट और केमिकल के क्षेत्र भी उत्तर प्रदेश बिरला समूह (Birla Group) एक जाना-पहचाना नाम है। कॉरपोरेट सोशल रिसपांसबिलिटी के तहत कई गावों को गोद लेकर समूह उनके चतुर्दिक विकास का काम कर रही है। समूह के 11 शिक्षण संस्थाओं में हम पूरी गुणवत्ता के साथ शिक्षा दे रहे हैं।

यह बातें बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम (Kumar Mangalam) ने शुक्रवार को लखनऊ (Lucknow) के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी -3 के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में बनी स्थाई सरकार और पारदर्शी नीतियों की वजह से दुनिया भर के निवेशकों में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि आज भारत दुनिया भर के निवेशकों की सबसे पसंदीदा मंजिल बन चुका है।

मुख्यमंत्री की डायनमिक पर्सनालिटी (बहुआयामी व्यक्तित्व) की वजह से उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं। आर्थिक क्षेत्र में भी। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14 वे नंबर से नंबर दो पर आना इसका प्रमाण है। प्रदेश सरकार का निवेश पोर्टल भी निवेशकों के लिए बेहद उपयोगी है। कोरोना में भी उत्तर प्रदेश विदेशी निवेश आना यहां के बदलाव के स्तर को बताता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल जैसे काम प्रदेश में जारी ट्रांसफॉर्मेशन के प्रतीक हैं। आने वाले समय में देश के आर्थिक विकास का अगुआ बनेगा और इसमें बिरला समूह की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

यूपी में अडानी करेंगे सत्तर हजार करोड़ रुपए का निवेश

कुमार मंगलम बिरला ने बताया कि उनके ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में 40000 करोड रुपए का निवेश किया हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अपने प्रोजेक्ट के आसपास 50 गांव के 35000 युवाओं को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री के आर्थिक विकास के जोश, जज़्बे और जुनून की तारीफ में ये शेर भी पढ़ा। जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, तो देखना फिजूल है कद आसमान का…

हम नीति, निर्णय और इरादे से विकास के साथ हैं : पीएम मोदी

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- खुद को तकनीकी दौर पर करें अपडेट

Posted by - September 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। उनकी भूमिका काफी उल्लेखनीय है। यही…
CM Yogi

‘लेबर फोर्स’ से ‘इकॉनमिक फोर्स’ बना यूपी, ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की इकॉनमी वाला ‘ग्रोथ इंजन’ बनेगा प्रदेशः सीएम योगी

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सामान्य बजट 2025-26 में युवाओं के लिए किए गए विशेष प्राविधानों से…
fisheries

मत्स्य पालन से आधी आबादी को भी आत्मनिर्भर बना रही डबल इंजन सरकार

Posted by - July 13, 2025 0
लखनऊ: डबल इंजन सरकार (मोदी-योगी) के नेतृत्व में आधी आबादी मत्स्य पालन करके भी आत्मनिर्भर बन रही है। प्रधानमंत्री मत्स्य…
CM Yogi

पिछली सरकारों ने ऑटो ट्रेक्टर लिमिटेड को किया बंद, हम इंडस्ट्रियल पार्क बना रहे: सीएम योगी

Posted by - May 1, 2023 0
प्रतापगढ़। आंवले के जरिये लोगों की सेहत सुधारने वाले प्रतापगढ़ के विकास को भाई-बहन की जोड़ी और बुआ-बबुआ की पार्टियों…