smart cities

UP Budget 2022: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का सांस्कृतिक हब

528 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्राचीन संस्कृति और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए योगी सरकार संकल्पित रही है। वर्ष 2022-23 के राज्य बजट (budget) में किये गए प्रावधानों से इस दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता नज़र आती है।

सरकार ने बजट (budget) प्रस्तावों में वाराणसी में संत रविदास संग्रहालय एवं सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना के लिय 25 करोड़ रूपये तथा संत कबीर संग्रहालय की स्थापना हेतु 25 करोड़़ रूपये की व्यवस्था की गयी है।

इसके अलावा जनजातीय संग्रहालयों के निर्माण हेतु 60 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है। बजट में संग्रहालयों की स्थापना, निर्माण, विस्तार एवं उन्नयन हेतु 20 करोड़ रूपये की योजनाएं प्रस्तावित हैं

UP Budget 2022: पर्यटन के समग्र विकास पर जोर, अयोध्या एवं काशी का खास ख्याल

बजट में राम जन्‍म भूमि मन्दिर, अयोध्‍या धाम तक पहुँच मार्ग के निर्माण हेतु 300 करोड रूपये, अयोध्या में जनसुविधाओं के विकास तथा पार्किग के निर्माण हेतु 209 करोड़ 70 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त वाराणसी में निर्मल गंगा तट से काशी विश्वनाथ धाम तक के पहुँच मार्ग के विस्तारीकरण हेतु 77 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित है।

UP Budget 2022: किसानों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा पर फोकस

देश में अपनी तरह की अभिनव योजना में प्रदेश में   ऑन लाईन एकीकृत मन्दिर सूचना प्रणाली विकसित की जायेगी। इसके लिए  सॉफ्टवेयर बेवसाइट का निर्माण एवं सूचनाओं के एकत्रीकरण हेतु 50 लाख रूपये की व्‍यवस्‍था प्रस्‍तावित है।

Related Post

Atal Residential Schools

अटल आवासीय विद्यालयों में हुआ सत्रारंभ, श्रमिकों के सपने हुए साकार

Posted by - September 11, 2023 0
लखनऊ। माता-पिता की आंखों में आँसू, बच्चों के खिलखलाते चेहरे और हाथ में माला लेकर स्वागत करते शिक्षक। ये नजारा…
The staff of government hospitals will also say, 'May I help you'

यूपी के सरकारी अस्पतालों का स्टाफ भी बोलेगा, ‘मे आई हेल्प यू’

Posted by - September 15, 2024 0
लखनऊ। पर्चा वहां बनेगा…दवा उस काउंटर पर मिलेगी…फलां डाॅक्टर वहां बैठते हैं…मरीज को भर्ती करने के लिए फाइल यहां बनवानी…
Swami Prasad Maurya

BJP के माइक्रो डोनेशन आभियान में स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी दूसरे स्थान पर

Posted by - April 27, 2022 0
लखनऊ: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य ने बीजेपी (BJP) के माइक्रो डोनेशन…