Temple Economy Model

UP Budget 2022: पर्यटन के समग्र विकास पर जोर, अयोध्या एवं काशी का खास ख्याल

567 0

लखनऊ। स्थानीय स्तर पर रोजी-रोजगार के लिहाज से संभावनाओं के क्षेत्र पर्यटन (Tourism) के समग्र विकास को बजट (UP Budget 2022) में तरजीह दी गई है। साथ ही भगवान श्रीराम की अयोध्या और शिव की काशी का खास ख्याल रखा गया है।

हर विधानसभा क्षेत्र में किसी एक पर्यटन स्थल के विकास के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल योजना के लिए बजट में सर्वाधिक 250 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। उल्लेखनीय है कि इस योजना का मकसद ही स्थानीय स्तर पर किसी एक पर्यटन स्थल को विकसित करना था। इस योजना के लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए थे।

UP Budget 2022: किसानों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा पर फोकस

पर्यटन के समग्र विकास के साथ ही बजट में अयोध्या और काशी का खास ख्याल रखा गया है। अयोध्या और काशी में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 100-100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में अब पर्यटकों को मिलेगा जंगल सफारी का आनंद

भगवान राम ने वनवास के दौरान जिस चित्रकूट में सीता एवं लक्ष्मण के साथ सर्वाधिक समय बिताया था उसके विकास के लिए बजट में 3 करोड़ 50 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित। इसी तरह देश के प्रमुख शक्तिपीठों में शुमार विन्ध्य धाम तीर्थ विकास परिषद हेतु 03 करोड़ 50 लाख रूपये का प्रस्ताव भी बजट में है।

Related Post

Addverb

यूपी में बने रोबोट ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई, अमेरिका और यूरोप में हो रहे हैं निर्यात

Posted by - June 26, 2023 0
लखनऊ/ गौतमबुद्धनगर। नए एंटरप्रेन्योर को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा शुरू की गई स्कीम के अब…
PM Modi

अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी आएंगे मोदी

Posted by - April 10, 2025 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचेंगे। वहीं यूपी…
Temple Museum

कैबिनेट के फैसले से अयोध्या के संत समाज और व्यापारियों में खुशी की लहर

Posted by - December 2, 2025 0
लखनऊ: अयोध्या (Ayodhya) में योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय (Temple Museum) को अतिरिक्त जमीन देने के फैसले…