Health Services

स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार के लिए दिल्ली में यूपी हुआ सम्मानित

443 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) में सुधार की प्राथमिकता राष्ट्रीय स्तर पर भी सराही जा रही है। देश में स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वाधिक सुधार करने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश हो गया है।

इसके लिए दिल्ली में सोमवार को आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा करीब दो करोड़ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता खोलने वाला देश का दूसरा राज्य यूपी बन गया है।

सीएम योगी  (CM Yogi) ने पिछले साढ़े पांच वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उसी का नतीजा है कि स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुविधा (Health Services) रजिस्टर में 28,728 स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के साथ उत्तर प्रदेश देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य है। जबकि कर्नाटक 23,828, आंध्र प्रदेश 13,335, महाराष्ट्र 12,902, बिहार 12,453, मध्य प्रदेश 12,268, पश्चिम बंगाल 11,607, छत्तीसगढ़ 9349, तेलंगाना 7988 और गुजरात 7791 सुविधाओं तक ही सीमित हैं। करीब दो करोड़ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता खोलने वाला देश का दूसरा राज्य यूपी बन गया है।

Related Post

Anganwadi

आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद देकर आदर्श बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Posted by - October 26, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centers) के जरिए नवजात से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों…
CM Yogi

तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने माघ पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व के अवसर पर प्रयागराज में व्यवस्थाओं…
CM Yogi

बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या व पत्थरबाजों की हितैषी है कांग्रेस, राजद व झामुमोः योगी

Posted by - November 11, 2024 0
गढ़वा/पलामू: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को झारखंड की रैलियों में कांग्रेस, झामुमो व राजद पर…