priyanka gandhi

उन्नाव कांड : प्रियंका ने कहा, परिवार को नजरबंद करने से क्या हासिल होगा?

826 0

उन्नाव । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में संदेहास्पद परिस्थितियों में दलितों बहनों के मौत मामले में सियासत शुरू हो गई। गुरुवार की सुबह बसपा और सपा के नेताओं ने पीड़ित पक्ष के घर के बाहर धरना दिया, तो वहीं  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर पीड़ित परिवार को नजरबंद करने का आरोप लगाया है।

प्रियंका गांधी ने तीसरी बच्ची को दिल्ली शिफ्ट करने की मांग की

प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने कहा कि उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच-पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है। खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है। आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या हासिल होगा? यूपी सरकार से निवेदन है कि परिवार की पूरी बात सुने एवं त्वरित प्रभाव से तीसरी बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए।

UP Budget 2021 : सत्र से पहले विधानसभा के सामने सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पहुंचे विधायक

कानपुर में भर्ती किशोरी की हालत बिगड़ी

बुआ-भतीजी दो किशोरियों की मौत के बाद तीसरी किशोरी की हालत बिगड़ती जा रही है। कानपुर के अस्पताल में भर्ती किशोरी को सीसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की पूरी टीम उपचार में लगी है। अस्पताल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है, मीडिया कर्मियों को भी बाहर ही रोक दिया गया है। अस्पताल के हर फ्लार पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

गांव छावनी में तब्दील, पोस्टमार्टम के लिए बना पैनल

इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। पीड़ित परिवार को मीडियो से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। DGP एचसी अवस्थी ने भी पुलिस अफसरों को गहराई से जांच व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बबुरिहा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। गांव के सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरियर लगाए हैं। 9 CO, 19 थानाध्यक्ष और 70 सिपाही तैनात हैं। पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है। जिसमें शुक्लागंज CHC के प्रभारी डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय, डॉक्टर डॉ संजीव कुमार व डॉ कौशलेंद्र शामिल हैं।

क्या है मामला?

उन्नाव में असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में बुधवार की रात खेत में संदिग्ध हालत में तीन नाबालिग बहनें मिली थीं। जिनमें से दो की मौत हो गई थी। तीसरी अस्पताल में जिंदगी-मौत से जंग लड़ रही है। मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस की प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने की आशंका जताई है। शुरुआत में यह खबर आई थी कि लड़कियों के हाथ पैर दुपट्टे से बंधे थे। लेकिन मृतकों की मां ने इससे इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हाथ-पैर किसी चीज से बंधे नहीं थे।

Related Post

Savin Bansal

तैश में आकर लहराया शस्त्र, डीएम ने किया शस्त्र जब्त; लाइसेंस निलम्बित

Posted by - October 28, 2025 0
देहरादून : रायपुर थाना अंतर्गत दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने के विवाद पर एटीएस कॉलोनी में शस्त्र लहराने का मामला…

‘केस वापस ले लो वरना शहर में पैर नहीं रखने देंगे’- आंदोलनकारी किसानों पर FIR पर केंद्रीय मंत्री को टिकैत की चेतावनी

Posted by - August 18, 2021 0
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं पर दर्ज मुकदमे पर बवाल शुरू हो गया है। किसान यूनियन…
गढ़चिरौली नक्सली हमला

शरद पवार ने गढ़चिरौली नक्सली हमले पर देवेन्द्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा

Posted by - May 1, 2019 0
मुम्बई। महाराष्ट्र स्थित गढ़चिरौली में बुधवार को हुये नक्सली हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद…
सैम पित्रोदा

सैम पित्रोदा फिर बोले- बालाकोट एयर स्ट्राइक पर दिया मेरा बयान था सच

Posted by - April 20, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के रणनीतिकार और ओवरसीज कांग्रेस चीफ सैम पित्रोदा ने एक बार फिर बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बड़ा बयान…