CM Bhajanlal Sharma
नई दिल्ली/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने गुरूवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेश की जल संसाधन विकास योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एवं नदी संरक्षण कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से सार्थक चर्चा की।
