बांध के पानी में गिर जाने से दो युवकों की हुई मौत

बांध के पानी में गिर जाने से दो युवकों की हुई मौत

894 0

जिले में जबलपुर-मंडला मार्ग पर एक कार के शनिवार रात को अनियंत्रित होकर बबेहा पुल से नीचे बांध के पानी में गिर जाने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह परिहार ने रविवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर जबलपुर-मंडला मार्ग पर बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर बबेहा पुल से 30 फीट नीचे बांध के पानी में गिर गई।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का हुआ निधन

हादसे में मारे गये युवकों की पहचान विष्णु बरकड़े (27) और आदर्श मांडेवे (24) के तौर पर हुई है। कार पुल से नीचे गिरने के बाद बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में पानी में डूब गई। रविवार को राहत अभियान चलाने के बाद पहले कार निकाली गई लेकिन इसमें कोई नहीं मिला। इसके बाद गोताखोरों ने प्रयास के बाद रविवार दोपहर तीन बजे के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला।

Related Post

Anokhi Duniya

योगी सरकार का दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट से बना “अनोखी दुनिया” पार्क डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को देगा मात

Posted by - September 7, 2025 0
लखनऊ/ बुलंदशहर: योगी सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के पांरपरिक उद्याेगों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के साथ आधुनिकता से…
CM Bhajanlal Sharma

भाजपा किसी एक परिवार या जाति विशेष की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी: भजनलाल

Posted by - July 13, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार, एक समाज या जाति…