बांध के पानी में गिर जाने से दो युवकों की हुई मौत

बांध के पानी में गिर जाने से दो युवकों की हुई मौत

916 0

जिले में जबलपुर-मंडला मार्ग पर एक कार के शनिवार रात को अनियंत्रित होकर बबेहा पुल से नीचे बांध के पानी में गिर जाने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह परिहार ने रविवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर जबलपुर-मंडला मार्ग पर बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर बबेहा पुल से 30 फीट नीचे बांध के पानी में गिर गई।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का हुआ निधन

हादसे में मारे गये युवकों की पहचान विष्णु बरकड़े (27) और आदर्श मांडेवे (24) के तौर पर हुई है। कार पुल से नीचे गिरने के बाद बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में पानी में डूब गई। रविवार को राहत अभियान चलाने के बाद पहले कार निकाली गई लेकिन इसमें कोई नहीं मिला। इसके बाद गोताखोरों ने प्रयास के बाद रविवार दोपहर तीन बजे के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला।

Related Post

CSIR-CIMAP

CSIR-CIMAP : अब संगम में नहीं प्रवहित होंगे चढ़ावे के फूल, बनेगी सुगंधित अगरबत्ती

Posted by - January 6, 2021 0
लखनऊ। सीएसआईआर–केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (CSIR-CIMAP), लखनऊ ने मंदिरों मे चढ़े फूलों से निर्मित सुगंधित अगरबत्ती व कोन…
CM Yogi met each complainant from across the state.

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

Posted by - November 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नवम्बर माह के पहले सोमवार को भी ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश…
Building construction and development bye-laws- 2025

सीएम योगी के मार्गदर्शन में 30 मई तक लागू होगी भवन निर्माण और विकास उपविधि- 2025

Posted by - May 12, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भवन निर्माण और शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…