ट्रस्‍ट के 2 और जमीन सौदों पर उठा विवाद, ढाई करोड़ में खरीदी 20 लाख की जमीन!

729 0

राम मंदिर निर्माण से जुड़े जमीन घोटाले में एक और खुलासा हुआ है, सपा एवं आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जांच की मांग की है।

दरअसल अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भतीजे दीप नारायण ने 20 लाख रुपए की जमीन खरीदकर ट्रस्ट को 2.5 करोड़ रुपए में बेचा है।

संजय सिंह द्वारा पेश किए गए सबूत में बताया गया कि 20 फरवरी 2021 को दीप ने 35 लाख मालियत वाली जमीन 20 लाख में खरीदी और 11 मई 2021 को बेच दी।

इसी तरह जगदीश प्रसाद ने 14 लाख मालियत वाली जमीन 10 लाख में खरीदी, इस तरह 1.60 करोड़ की जमीन ट्रस्ट ने 4 करोड़ रुपए में खरीदी।

संजय सिंह ने कहा- इस पूरे खेल में मेयर और ट्रस्ट के लोग शामिल हैं, सभी के खातों को सार्वजनिक किया जाए तो चंदा चोरी का पूरा खेल सामने आ जाएगा।

लंबी अदालती लड़ाई के बाद अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर बनने का सपना साकार हुआ है। करीब एक साल से मंदिर निर्माण चल रहा है। मंदिर निर्माण कराने के साथ ही श्री राम मंदिर ट्रस्‍ट जमीन सौदों से जुड़े विवादों का सामना भी कर रहा है।

ट्रस्‍ट के ऊपर अब एक और जमीन सौदे में घोटाले का आरोप लगा है। आरोप है कि ट्रस्‍ट ने 20 लाख की जमीन ढाई करोड़ रुपये में खरीदी है।

बताया जा रहा है कि इन सौदों में अयोध्‍या के मेयर ऋषिकेश उपाध्‍याय के भतीजे दीप उपाध्‍याय की बड़ी भूमिका है। दीप नारायण ने 20 लाख रुपये में खरीदी गई जमीन राम मंदिर ट्रस्‍ट को ढाई करोड़ रुपये में बेची है।

इसके अलावा एक और जमीन जिसकी कीमत 27 लाख रुपये है, उसे भी दीप ने ट्रस्‍ट को एक करोड़ रुपये में बेचा है। इस सौदे के दौरान ट्रस्‍ट के अनिल मिश्रा मौजूद रहे और उनकी उपस्थिति में जमीन का पैसा दीप नारायण के खाते में ट्रांसफर किया गया।

Related Post

नितिन गडकरी

पेट्रोल और डीजल के अलावा इन ईंधनों पर चलेगी गाड़ियां : नितिन गडकरी

Posted by - February 7, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में जल्द एथेनॉल, मेथेनॉल, बायोडीजल, सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन का प्रयोग ईंधन के रूप में होगा। इससे…
Comedian Bharti Singh

कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, एनसीबी ने की पुष्टि

Posted by - November 21, 2020 0
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। बॉलीवुड की कॉमेडियन भारती सिंह…
CM Vishnu Dev Sai

सीएम साय ने स्वर्गीय झिंगिया उरांव को दी श्रद्धांजलि

Posted by - August 28, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज बुधवार को उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम केंदुडीही पहुंचकर वहां केंद्रीय…