Share Market

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई ओपनिंग का रिकॉर्ड

290 0

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सांकेतिक बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुई। बाजार (Share Market) खुलने के बाद मामूली खरीदारी भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा और एलटी माइंडट्री के शेयर 2.89 प्रतिशत से लेकर 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, अपोलो हॉस्पिटल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.97 प्रतिशत से लेकर 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,183 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,079 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,104 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) आज 40.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 78,094.02 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक 150 अंक से अधिक उछल कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 78,188.16 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में 77,945.94 अंक के स्तर तक गोता लगा दिया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर खरीदारी का जोर बनता नजर आया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की स्थिति में कुछ सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 47.51 अंक की गिरावट के साथ 78,006.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

केन्या में हिंसक प्रदर्शन, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1.80 अंक की मामूली तेजी के साथ 23,723.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर ये सूचकांक उछल कर 23,749.50 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण इसमें गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक लाल निशान में 23,670.45 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से इस सूचकांक की स्थिति में भी कुछ सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 17.60 अंक टूट कर 23,703.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 712.44 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,053.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 183.45 अंक यानी 0.78 प्रतिशत उछल कर 23,721.30 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Related Post

भाजपा को रुद्रपुर में काले झंडे दिखाने सड़क पर उतरे किसान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - August 18, 2021 0
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को रुद्रपुर शहर पहुंची। जिसके विरोध में किसान सड़क पर उतर आए। यहां ग्रीन…

हरियाणा में आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ राजद्रोह के दो मामले और 136 अन्य प्राथमिकी दर्ज

Posted by - August 21, 2021 0
हरियाणा में केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान अब तक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राजद्रोह के दो…
inflation

Flashback 2019: तीन साल के उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई, औद्योगिक उत्पादन में गिरावट

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर दोहरा झटका लगा है। जहां एक तरफ मुद्रास्फीति बढ़ी है। तो…

आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार कर अपने आकाओं को खुश करने में लगे है खट्टर- बोले किसान नेता

Posted by - August 13, 2021 0
आंदोलनकारी किसानों ने हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में किसान पंचायत करने के बाद अब यूपी में भी 5 सितंबर को…
Rupee slips 20 paise

भारतीय मुद्रा रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 75.51 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Posted by - May 12, 2020 0
मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार…