AK Sharma

किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: एके शर्मा

245 0

लखनऊ। भीषण गर्मी और उमस के बीच प्रदेश की जनता को समस्या न हो, इसके लिए निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिय हैं। उन्होंने (AK Sharma) कहा कि शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति के बीच होने वाली विद्युत् समस्या की भरपाई रोस्टर के दौरान अतिरिक्त अपूर्ति देकर पूरी की जाये।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 18:00 घण्टे, तहसील मुख्यालय स्तर पर 21:30 घण्टे व जनपद मुख्यालय स्तर पर 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति का शिड्यूल प्रदेश सरकार ने निर्धारित किया है, जिसे हर हाल में बनाए रखना है। किसी भी क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति के दौरान यदि कोई स्थानीय फाल्ट के कारण कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, तो उसकी भरपाई रोस्टर कटौती के दौरान अतिरिक्त आपूर्ति देकर की जाये।

एके शर्मा बोले, पिछली सरकारों ने बोए बबूल के कांटे, योगी सरकार इन्हें कर रही है दूर

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि यदि किसी गांव में सुबह 06 से 09 बजे के बीच व अपरान्ह 12 से 03 बजे के बीच रोस्टिंग तय की गयी है और इसी दौरान सुबह 09 से 12 बजे के बीच स्थानीय फाल्ट के कारण 02 घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो दोपहर 12 से 03 बजे के बीच में 02 घण्टे की अतिरिक्त विद्युत् आपूर्ति की व्यवस्था कर ली जाये, जिससे उस क्षेत्र में कुल 18 घण्टे की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

साथ ही बाधित सप्लाई के बदले प्रतिपूरक आपूर्ति (Compensatory supply) की यही व्यवस्था कृषि फीडरों पर भी लागू होगी, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए समस्या न हो। इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से सभी डिस्कॉम अपने क्षेत्रों में लागू करेंगे, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Post

Anganwadi

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण में आई तेज़ी

Posted by - January 25, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र भवनों (Anganwadi Centre Building) के निर्माण,…
CM YOGI

योगी सरकार ने पारदर्शी नियुक्तियों, पुरस्कारों और प्रशिक्षण से शिक्षकों को किया अपग्रेड

Posted by - September 4, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने 2017 के बाद से शिक्षा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदम उठाए…