CM Yogi

सोशल मीडिया पर छाया यूपी सीएम ऑफिस का ‘एक्स’ हैंडल

298 0

लखनऊ: यूपी की 25 करोड़ जनता के साथ ही देश में भी योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की लोकप्रियता दिनोदिन काफी तेजी से बढ़ रही है। जनता से संवाद और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण में योगी आदित्यनाथ काफी आगे रहते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी जबर्दस्त सक्रियता रहती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट (CM Office, GoUP) पर भी फॉलोअर्स की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। रविवार को यह संख्या छह मिलियन (60 लाख) पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निजी ‘एक्स’ अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 30.9 मिलियन (3.09 करोड़), इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 13.1 मिलियन (1.31 करोड़) है। इसी क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या छह मिलियन (60 लाख) पहुंच गई है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के व्हाट्सऐप चैनल पर 35.36 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 में सरकार बनने के बाद सीएम योगी ने जिस तरह राज्य में विकास और सुशासन के साथ-साथ कानून और व्यवस्था में व्यापक सुधार किए, उससे उनकी लोकप्रियता नए मुकाम पर पहुंच गई है।

आमजन से संवाद के लिए जाने जाते हैं योगी (CM Yogi)

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आमजन से संवाद के लिए जाने जाते हैं। वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में एक तरफ बच्चों से मुखातिब होकर प्यार लुटाते हैं तो दूसरी तरफ ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याओं को उनके पास जाकर सुनते भी हैं और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी करते हैं।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)नियमित रूप से पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र को लेकर संवाद स्थापित करते हैं तो सोशल मीडिया के माध्यम से आई शिकायतों को भी संज्ञान में लेकर निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश देते हैं।

Related Post

Project Alankar

योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ बना दूसरे प्रदेशों के लिए मॉडल

Posted by - May 25, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

मिट्टी की सौगंध खाने वाले आज देश बेच रहे- सरकार की ‘राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना’ पर टिकैत का तंज

Posted by - August 25, 2021 0
राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के तहत रोड, रेलवे, एयरपोर्ट, पावर ट्रांसमिशन और गैस पाइपलाइन सेक्टर्स के कम उपयोग वाली संपत्तियों की…
सपा-बसपा गठबंधन ने बदला उम्मीदवार

सस्पेंस के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने बदला उम्मीदवार, अब पीएम के सामने बर्खास्त जवान

Posted by - April 29, 2019 0
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी  ने वाराणसी सीट से अपना…