Vijay Kashyap

राज्यमंत्री विजय कश्यप भी हुए कोरोना संक्रमित

1008 0

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप (Vijay Kashyap) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुछ दिनों से उनकी तबीयत सही नहीं थी, लगातार बुखार आ रहा था। जांच कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

इसके बाद राज्य मंत्री विजय कश्यप (Vijay Kashyap) अपने सहारनपुर जनपद के कस्बा नानौता में स्थित आवास पर होम आइसोलेट हो गए। मंगलवार सुबह ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

उधर, शहर विधायक और प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित होने के कारण होम आइसोलेट हैं। उनकी हालत में अभी सुधार है। कपिल देव के बेटे और बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सबसे पहले दिल्ली से लौटी बेटी की जांच पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनका बेटा और स्टाफ के तीन कर्मचारी भी संक्रमित मिले थे।

राज्य मंत्री कपिल देव ने बताया कि अब उन्हें काफी राहत है। वहीं मुजफ्फरनगर से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार के दौरान संक्रमित हो गए थे। जो अब चार दिन पहले कोरोना को मात देकर मुजफ्फरनगर आवास पर लौटे हैं।

Related Post

24 जून की मीटिंग से पहले महबूबा मुफ्ती बोलीं- केंद्र सरकार को पाकिस्तान से भी बात करनी चाहिए

Posted by - June 22, 2021 0
पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 24 जून को जम्मू-कश्मीर को लेकर बैठक होनी है बैठक में जम्मू-कश्मीर की पार्टियों…

चारा घोटाले में लालू यादव को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Posted by - January 10, 2019 0
पटना। चारा घोटाले के मामले में जेल की सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज…