Governor Gurmeet

राज्यपाल ने गृह मंत्री और राजमार्ग मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

202 0

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से शिष्टाचार भेंट कर दोनों को दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान राज्यपाल (Governor Gurmeet) ने गृहमंत्री से वाइब्रेंट विलेज योजना की प्रगति, प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और होम स्टे के विस्तार के संबंध में चर्चा की।

इस अवसर पर राज्यपाल (Governor Gurmeet)  और गृहमंत्री के बीच उत्तराखंड पुलिस के आधुनिकीकरण और साइबर चुनौतियों की तैयारियों सहित नरेंद्र नगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के आधुनिकीकरण आदि विषयों के संबंध में विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई,और प्रदेश में मानसून और आपदा प्रबंधन की तैयारी के संबंध में भी वार्ता हुई।

राज्यपाल नई दिल्ली में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट करते। हुए

राज्यपाल (Governor Gurmeet) ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बाईपास मोटर मार्गों के निर्माण, प्रमुख शहरों में पार्किंग सुविधा विकसित किए जाने, रोपवे निर्माण सहित ऑली के लिए अवसंरचनात्मक सुविधाओं को बढ़ाने, सड़क मार्ग के विकास आदि विषयों पर बहुत सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान राज्यपाल (Governor Gurmeet) ने उत्तराखण्ड में उच्च गुणवत्तायुक्त सड़कों के निर्माण और विभिन्न अवसंरचनात्मक कार्यों के लिए सड़क परिवहन मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Post

CM Dhami participated in the International Gita Festival

गीता के 18 अध्याय हमें किसी न किसी योग की शिक्षा अवश्य देते हैं: मुख्यमंत्री

Posted by - November 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कुरूक्षेत्र, हरियाणा में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर…
CM Bhajan Lal

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का दिल्ली इन्वेस्टर रोड शो तीस सितंबर को

Posted by - September 27, 2024 0
नई दिल्ली/जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत देशी-विदेशी निवेशकों, कॉरपोरेट जगत और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रदेश में…
CM Bhajanlal Sharma

अमेरिका के उपराष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक

Posted by - April 19, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जेडी वेंस की प्रस्तावित (21 से 24…
CM Yogi in Chennai

कोयंबटूर में CM योगी ने कहा-तमिलनाडु को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिफेंस कॉरिडोर

Posted by - March 31, 2021 0
कोयंबटूर । तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना भारत को सुरक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और तमिलनाडु को भारत के…