फिल्म ‘साहो’ समीक्षकों की उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी, लेकिन दर्शकों का क्रेज अभी भी बरकरार

766 0

बॉलीवुड डेस्क। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘साहो’ फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर भले ही खरी नहीं उतरी हो लेकिन दर्शकों का क्रेज अभी भी ठीक-ठाक बरकरार है। चौथे दिन फिल्म ने 14 करोड़ का बिजनेस किया जो कि तीसरे दिन की अपेक्षा 50 फीसदी कम है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़ और रविवार को 29.48 करोड़ जुटाए।

ये भी पढ़े :-फिल्म स्त्री 2 बनाने की गुपचुप तरीके से तैयारियां शुरू, लीड किरदार करने वाली अभिनेत्री ने कही ये बात 

आपको बता दें ‘साहो’ ने 4 दिन में 93 करोड़ का आंकड़ा पार किया है तो वहीं सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने 3 दिन में करीब 95.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘साहो’ ने महज 2 दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

ये भी पढ़ें :-बर्थडे स्पेशल: विवेक एक अरब रुपये की संपत्ति के मालिक, काफी उतार-चढ़ाव से भरा फिल्मी करियर 

जानकारी के मुताबिक फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जबकि इसे बनाने में 2 साल लगे हैं। ‘साहो’ का निर्देशन सुजीत ने किया है।फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

Related Post

बंगाल में नहीं लागू होने देंगे NRC

अमित शाह पर ममता का पलटवार- बंगाल में नहीं लागू होने देंगे NRC

Posted by - November 20, 2019 0
कोलाकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड : 72 केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

Posted by - March 5, 2020 0
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक श‍ि‍क्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड)  ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के ल‍िये बड़ी…

भारतीय क्रिकेटर द्रविड़ से मिले बीजेपी नेता नड्डा, ट्वीटर के जरिए मिली जानकारी

Posted by - September 22, 2019 0
बंगलूरू। बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने रविवार यानी आज भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से बंगलूरू में उनके आवास पर मुलाकात…

हर व्यक्ति के भीतर होती हैं ये खामियां, रिलेशनशिप में रहने के दौरान करें इग्नोर

Posted by - September 11, 2019 0
लखनऊ डेस्क। हर व्यक्ति के भीतर कुछ खामियां होती हैं। कमिया होती हैं। रिलेशनशिप में रहने के दौरान हमारी कुछ…