BIG BULL

8 अप्रैल को OTT पर रिलीज होगी ‘द बिग बुल’

718 0
मुंबई । अभिषेक बच्चन और इलियाना डीक्रूज स्टारर फिल्म ‘द बिग बुल’ (The Big Bull) रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 8 अप्रैल को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म कथित तौर पर 1992 के हर्षद मेहता घोटाले पर आधारित है। अजय देवगन इस फिल्म के निर्माता हैं।

 बॉलीवुड कलाकार अभिषेक बच्चन और इलियाना डीक्रूज की फिल्म ‘द बिग बुल’ 8 अप्रैल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं इस फिल्म के निर्माता अजय देवगन ने रिलीज डेट की पुष्टि करते हुए मंगलवार को इंस्टाग्राम पर टीजर पोस्ट किया।

अजय ने डिजनी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर लिखा, ‘बिग बुल (The Big Bull).. सभी घोटालों की मां !!! 19 मार्च को ट्रेलर रिलीज होगा और बिग बुल 8 अप्रैल को रिलीज होगी।’

कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित यह फिल्म कथित तौर पर 1992 के घोटाले के बारे में है। बताया जा रहा है कि यह 1980 से 1990 के बीच के 10 साल के दौरान स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता द्वारा किए गए वित्तीय अपराधों पर बनी है। इससे पहले यह विषय पिछले साल हर्षद मेहता पर बनी लोकप्रिय वेब सीरीज ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ में उठाया गया था।

Related Post

जान पर खेलकर दूसरे की जान बचाने वाले शाहरुख की जमकर हो रही तारीफ

Posted by - October 31, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पटाखे फोड़ने वाले लोगों को लताड़ लगाई है। दिवाली पार्टी…
‘भाई भाई’ का नया सॉन्ग

अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान की ‘इंशाअल्लाह’ फिल्म, नजर आएगी यह एक्ट्रेस

Posted by - June 7, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस साल की शुरुआत में अपने बर्थडे पर फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा…

बर्थडे स्पेशन: फिल्में ना करने के बावजूद कम नहीं हुआ शेट्टी का रुतबा

Posted by - August 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज यानी 11 अगस्त को सुनील शेट्टी अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुनील शेट्टी पिछले काफी…
अनिल कपूर

सोशल मीडिया पर मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपनी लवस्टोरी का किया खुलासा

Posted by - May 19, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपने प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया पर अपनी लवस्टोरी शेयर की…
मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स

अपकमिंग फीमेल वोकलिस्ट मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स जीतने से जिम्मेदारियां बढ़ गई है- आकांक्षा शर्मा

Posted by - February 22, 2020 0
आकांक्षा शर्मा ‘जोगी’, ‘चुड़ी चमके’ जैसे हिट और पॉपुलर गानों के लिए जानी जाती है। आकांक्षा ने हाल ही में…