राष्ट्रीय मतदाता दिवस

देश की चुनाव प्रक्रिया को जीवंत व सहभागी बनाने के लिए EC का आभार: पीएम मोदी

816 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को लोगों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्र चुनाव प्रक्रिया को अधिक जीवंत तथा सहभागी बनाने की कोशिशों के लिए निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त करता है।

बता दें कि पिछले 10 साल से निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मना रहा है। भारत के गणतंत्र बनने से एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हम अपनी चुनाव प्रक्रिया को अधिक जीवंत तथा सहभागी बनाने की ओर कई प्रयासों के लिए भारत के निर्वाचन आयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने उम्मीद की कि यह दिन लोगों को मतदाता जागरूकता तथा मतदान बढ़ाने की ओर काम करने के लिए प्रेरित करेगा जो लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

Related Post

केजीएमयू

केजीएमयू डॉक्टरों ने घुटने और कूल्हे का प्रत्यारोपण कर अपंग मरीज को दी नई जिंदगी

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। केजीएमयू के अस्थि शल्य विभाग के डॉक्टरों ने एक मरीज को नया जीवन दिया है। डॉक्टरों ने मरीज के…
CM Yogi

उप्र सरकार गंगा व सहायक नदियों के संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध: योगी

Posted by - December 30, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में…

Diwali 2019: रंग-बिरंगे फूलों के इस्तेमाल से इस दिवाली पर पाए एक खुबसूरत लुक

Posted by - October 27, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। इस दिवाली जैसे सभी त्यौहारों पर अपने आप में सुंदर दिखने के लिए महिलाएं बहुत कुछ करती हैं।…