Terrorists

आतंकियों ने नागरिकों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत

1231 0

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकियों (Terrorists ) की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने जिले के बिजबेहरा इलाके के जबलीपुरा में दो नागरिकों पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। दोनों की पहचान संजीद अह पारे (19) और शान भट (35) के तौर पर हुई।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जानाकारी दी थी की उन्होंने जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम के फ्रिसल इलाके में आतंकवादियों के होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद आतंकी को गिरफ्तार किया गया।

राष्ट्रचेतना ही पत्रकारिता का होना चाहिए मूल उद्देश्य

प्रवक्ता ने बताया, तलाशी के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकवादी जाकिर भट को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि जाकिर भट मूल रूप से कुलगाम जिले का निवासी है और पिछले आठ साल से शोपियां में रह रहा है।

उन्होंने कहा कि उसके पास से हथियार और कारतूस आदि मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। इस बीच सोपोर पुलिस जिले के उस्मानाबाद-वारपुरा में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गये। उन्होंने कहा कि पास के बागों में तलाशी अभियान जारी है।

Related Post

pm modi in banagal

बंगाल के बांकुरा में बोले पीएम मोदी- 10 साल बंगाल के भाग्य के साथ खेल ही हुआ है

Posted by - March 21, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के पिता…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने की छात्रों से स्वच्छ उत्तराखण्ड अभियान में सहयोग की अपील

Posted by - September 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही…