तेज बहादुर

अब मोदी के खिलाफ ताल नहीं ठोंक पाएंगे तेज बहादुर यादव , जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

1140 0

वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से बतौर सपा प्रत्याशी नामांकन करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव की उम्मीदवारी रद्द हो गई है। निर्वाचन अधिकारी तेज बहादुर के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया। अब शालिनी यादव सपा की तरफ से चुनावी मैदान में मोदी को टक्कर देंगी।

बनारस के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपना पक्ष रखने को कहा था

बता दें कि तेज बहादुर ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। उसमें और सपा की ओर से दाखिल नामांकन के कागज में एक भिन्नता है। अर्धसैनिक बल से बर्खास्‍तगी को लेकर दो दोनों में अलग-अलग दावे किए गए हैं। ऐसे में बनारस के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपना पक्ष रखने को कहा था।

ये भी पढ़ें :-शिवसेना ने की भारत में बुर्के पर बैन की मांग, भाजपा ने किया खारिज

तेज बहादुर का आरोप कि बीजेपी चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है, कुछ अधिकारी  सत्ताधारी दल के इशारे पर  कर रहे हैं काम

इस मामले में तेज बहादुर का आरोप है कि उन्हें बीजेपी चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है। कुछ अधिकारी बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं। अंतिम क्षण में बर्खास्तगी का कारण पूछा जा रहा है। कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग से लिखवाकर लाइए कि चुनाव लड़ सकता हूं कि नहीं। यदि ऐसा था तो नामांकन पत्र भरते समय बताना चाहिए था। बता दें कि शालिनी यादव अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से उम्मीदवार हैं, क्योंकि उन्होंने अभी नामांकन वापस नहीं लिया है।

निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ तेजबहादुर यादव जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

वहीं नामांकन खारिज होने के बाद समाजवादी पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार तेजबहादुर यादव ने कहा कि ‘मेरे नामांकन को गलत तरीके से खारिज किया गया है। मुझसे कल 6 .15 बजे (मंगलवार) को सबूत देने के लिए कहा गया और मैंने सबूत दिया। फिर भी मेरा नामांकन रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

Related Post

Poor children are getting the opportunity to get quality education under RTE

गरीब बच्चों को बड़े स्कूलों में प्रवेश दिला रही योगी सरकार, प्रथम चरण में 1.32 लाख से अधिक आवेदन आए

Posted by - December 21, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार की दिशा…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : आईएमएफ व विश्व बैंक ने सदस्य देशों को दिया मदद का आश्वासन

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने में सदस्य देशों को मदद…

अनुच्छेद- 370 की दूसरी बरसी पर भाजपा ने मनाया जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी

Posted by - August 5, 2021 0
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने की दूसरी बरसी पर भाजपा पूरे प्रदेश में जश्न मना रही है। जम्मू…