Param Bir Singh, Anil Deshmukh

महाराष्ट्र :SC का परमबीर की याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट में लगाएं गुहार

811 0

मुंबई। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh)  की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परमबीर सिंह बॉम्बे हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि परमबीर सिंह (Parambir Singh)  ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो आरोप लगाए हैं, वो बेहद गंभीर हैं।

  • सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह (Parambir Singh)   की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
  • परमबीर सिंह के वकील से कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर करें याचिका

देशमुख की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, परमबीर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह (Parambir Singh)   की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी से पूछा कि वो इस मामले की सीबीआई जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा क्यों नहीं खटखटा रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस सुधार पर दिए गए कोर्ट के फैसले को अभी तक लागू नहीं किया गया है।

Related Post

Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ को ईकोफ्रेंडली स्वरूप दे रहे हैं अन्य प्रदेशों से आए श्रमिक

Posted by - December 1, 2024 0
प्रयागराज। जनवरी 2025 से संगम की रेती पर आस्था का महा समागम महाकुम्भ (Maha Kumbh) आयोजित होने जा रहा है।…
CM Yogi

खेलो इंडिया सेंटर की तर्ज पर हर ब्लॉक में होगी खेलो यूपी सेंटर की स्थापनाः सीएम योगी

Posted by - January 27, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों…
PM Modi

पीएम मोदी के आगमन पर फेस्टिव मूड में नजर आएगा पूरा महाकुम्भनगर और प्रयागराज

Posted by - December 5, 2024 0
महाकुम्भनगर। पीएम मोदी (PM Modi) 13 दिसंबर को महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों का जायजा लेने और परियोजनाओं का…
CM Dhami released 'A History of Hinduism'

मुख्यमंत्री ने जीडी बख्शी की पुस्तक ‘ए हिस्ट्री आफ हिन्दुइज्म’ का किया विमोचन

Posted by - November 5, 2024 0
देहारादून। मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में मेजर जनरल जीडी बख्शी (से.नि)…