Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने PMLA को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज की

579 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच ने आज (बुधवार) को अहम फैसले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLV) को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। हालांकि बेंच ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर चार हफ्ते की रोक लगाई है ताकि वे सक्षम कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर सकें।

बेंच ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में किए गए संशोधन को वित्त विधेयक की तरह पारित करने के खिलाफ मामले पर बड़ी बेंच फैसला करेगी। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 3 का दायरा विस्तृत है।

धारा 5 संवैधानिक रूप से वैध है। धारा 19 और 44 को चुनौती देने की दलीलें दमदार नहीं हैं। ईसीआईआर एफआईआर की तरह नहीं है। यह ईडी का आंतरिक दस्तावेज है।

स्वास्थय-पीडबल्यूडी ट्रांसफर: सामने आया मनमानी का खेल, बिना CM और मंत्री के अनुमति हुए तबादले

एफआईआर दर्ज नहीं होने पर भी संपत्ति को जब्त करने से रोका नहीं जा सकता। एफआईआर की तरह ईसीआईआर आरोपित को उपलब्ध कराना बाध्यकारी नहीं है। आरोपित स्पेशल कोर्ट के समक्ष हो तो दस्तावेज की मांग कर सकता है।

याचिकाओं में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट को असंवैधानिक बताते हुए कहा गया था कि इसके क्रिमिनल प्रोसीजर कोड में किसी संज्ञेय अपराध की जांच और ट्रायल के बारे में दी गई प्रक्रिया का पालन नहीं होता है।

6 साल बाद अलग हुए दिशा और टाइगर

Related Post

More than 50 Congress leaders joined BJP

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रमुख नेता भाजपा में शामिल

Posted by - February 19, 2025 0
चंडीगढ़। करनाल नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए 50 से अधिक पार्टी नेता मुख्यमंत्री नायब…
gayatri prasad prajapati

गायत्री ने रिश्तेदारों के नाम खरीदी थीं संपत्तियां, ED को मिले पुख्ता सबूत

Posted by - February 23, 2021 0
लखनऊ। खनन घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prasad Prajapati) के खिलाफ जांच में ईडी को पुख्ता…