Sunil Yadav

स्वच्छता सर्वेक्षण निरीक्षण के लिए उपनिदेशक पहुंचे सिंधौली

408 0

सीतापुर। सिधौली नगर पंचायत के सीओ ऑफिस के सामने व कस्बा के बस स्टॉप पर बनाये गए सेल्फी प्वाइंट पर उपनिदेशक ने निरीक्षण के दौरान आगन्तुको के बैठने के लिए बैंच डलवाने व  फुलवारी लगवाने के दिये निर्देश।

Sunil Yadav

उपनिदेशक डॉ सुनील कुमार यादव  (Sunil Yadav) नगर विकास मंत्री के निर्देश पर स्वच्छता सर्वेक्षण निरीक्षण के लिए निर्धारित समय पर वह सिधौली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सीओ कार्यालय के सामने बनाये गए सेल्फी प्वाइंट का निरीक्षण किया जहाँ पर उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर फुलवारी बना कर सौंदर्यीकरण किये जाने व लोगो के बैठने के लिए बेंच इत्यादि लगवाने के लिए कहा।

Sunil Yadav

इसके बाद कस्बा के बस स्टॉप के सामने स्थित सेल्फी प्वाइंट पर पहुंच कर निरीक्षण किया यहाँ भी उन्होंने  बेंच व फुलवारी लगवाने को निर्देशित किया। मोहल्ला बहादुर पुर स्थित  एम आर एफ सेंटर पर उपनिदेशक  पहुचे और मुआयना किया और कूड़ा निस्तारण तकनीक के बारे भी अधिशासी अधिकारी से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए

Sunil Yadav

नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय से संबंधित कार्यो के क्रियान्वयन एवं गतविषयक आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों के संबंध  उपनिदेशक डॉ सुनील कुमार यादव (Sunil Yadav) द्वारा जनपद सीतापुर का भ्रमण किया जाएगा, सिधौली का निरीक्षण करने के पश्चात पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सभी अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Related Post

CM Yogi

Nikay Chunav: ट्रिपल इंजन की सरकार व्यापारियों के लिए करेगी कार्य: सीएम योगी

Posted by - April 29, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को यहां एक व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए…
New Excise Policy

गन्ना उत्पादकों को मिल सकेगा सही मूल्य, उद्योगों को भी मिलेगा बढ़ावा

Posted by - January 31, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में बीते दिनों संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नई आबकारी नीति…