सुहास यतिराज ने बैडमिंटन सिंगल्स स्पर्धा में जर्मनी के खिलाड़ी को हराया

774 0

टोक्यो पैरालंपिक में सुहास यतिराज ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स के ग्रुप मैच में जर्मनी के निकलास पॉट को 2-0 से हराया। अब उनका अगला मुकाबला 3 सितंबर को होगा। दूसरी तरफ प्राची यादव कैनो स्प्रिंट में सेमीफाइनल में पहुंची। ताइक्वांडो में अरुणा तंवर ने सर्बियाई खिलाड़ी को हराया। बैडमिंटन में पुरुष स्पर्धा में तरुण ढिल्लन जीते। बैडमिंटन की महिला युगल स्पर्धा में पलक कोहली और पारुल परमार की जोड़ी हारी।

सुहास ने निकलास पॉट को मात देने के लिए पूरी रणनीति का इस्तेमाल किया। पहले मुकाबले में 19 मिनट के मैच में तूफानी पारी खेलते हुए वे निकलास पर हावी रहे। स्ट्रांग और तेज शॉट्स के साथ उन्होंने जर्मनी के खिलाड़ी को जवाब देने का अवसर नहीं दिया। बेहद आसानी से खेलते हुए सुहास एल वाई ने जर्मनी के खिलाड़ी के खिलाफ 21-9 और 21-3 दोनों सेट जीते। इस जीत के साथ उन्होंने दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। अब सुहास अपना अगला मुकाबला 3 सितंबर को खेलेंगे।

घात लगाकर पंजशीर के लड़ाकों का हमला, 13 तालिबानी हुए ढेर

उत्तर प्रदेश के 2007 कैडर के आईएएस अधिकारी सुहास पुरुषों की पैरा बैडमिंटन सिंगल्स में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018 में हुए एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीता था। सुहास एल वाई लंबे समय से इस पैरालंपिक के लिए अभ्यास कर रहे थे। वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर के शटलर सुहास एल वाई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। जकार्ता पैरा एशियन गेम्स-2018 में कांस्य पदक विजेता पुरुष टीम में शामिल थे। 2017 में टोक्यो में हुए जापान ओपन पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में उपविजेता रहे थे, जबकि युगल एसएल-4 वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

Related Post

पीसीएल ने की विद्युत मजदूर संयुक्त मोर्चा द्वारा घोषित आंदोलन को वापस लेने की अपील

Posted by - March 12, 2023 0
लखनऊ। विद्युत मजदूर संयुक्त मोर्चा (Vidyut Mazdoor Sanyukt Morcha) उत्तर प्रदेश की उच्चस्तरीय वार्ता दिनांक 11 मार्च 2023 को पीसीएल…

वेद, वेदांग और गुरु ग्रन्थ साहिब की वाणी की त्रिवेणी है श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल

Posted by - February 2, 2025 0
महाकुम्भ नगर: प्रयागराज महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक अखाड़ा (Akhara) सेक्टर में निरंतर रौनक दिख रही है। श्री…
CM Yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र को निरंतर प्रगति की ओर किया है अग्रसरः सीएम योगी

Posted by - October 16, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में…
CM Yogi Adityanath inaugurated Regency Hospital

एक वर्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए दी गई 1100 करोड़ रुपये की मदद : सीएम योगी

Posted by - August 17, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर में उच्च स्तरीय इलाज के लिए अब न तो स्पेशलिटी…