CM Yogi

सीएम योगी के प्रयासों से अखिलेश का हुआ सफल रेस्क्यू, परिजनों ने जताया आभार

355 0

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  का प्रयास एक ही दिन के भीतर रंग ला दिया। मेघालय में अपहृत लखनऊ निवासी मैकेनिक एवं सुपरवाइजर अखिलेश सिंह चौहान (Akhilesh Singh Chauhan) को सकुशल मुक्त करा लिया गया है।

इसके बाद अखिलेश की पत्नी शीला सिंह चौहान और पुत्र सूरज चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करके आभार जताया। मुख्यमंत्री ने अखिलेश के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

बता दें कि लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी अखिलेश सिंह चौहान मेघालय के साउथ गारो हिल्स में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं। अपराधियों ने उनका अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी।

मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार शाम मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की और अखिलेश को मुक्त कराने का आग्रह किया। सीएम योगी (CM Yogi) की तत्परता के बाद हरकत में आई मेघालय पुलिस ने दक्षिण गारो हिल्स (बाघमारा) जिले के जंगल से अखिलेश को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये दोनों अपहरणकर्ता पुल निर्माण कंपनी से अखिलेश की रिहाई के बदले 50 लाख रुपए वसूलना चाहते थे।

Related Post

cm yogi

मुख्यमंत्री ने मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन की विकास कार्ययोजना की समीक्षा की

Posted by - November 19, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन के समग्र नगरीय विकास की कार्ययोजना की…
Neha Sharma

नेहा शर्मा ने लीगेसी वेस्ट के प्लांट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Posted by - January 28, 2023 0
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में आज स्वछ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत क्रियांवन्ति कार्यों की समीक्षा बैठक लेने…
International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स प्रस्तुत करेंगे अपने उत्पाद

Posted by - September 10, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश के स्टार्टअप्स, उद्योगों और सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व स्थानीय शिल्प कलाओं को अंतरराष्ट्रीय फलक…
प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा

रॉबर्ट वाड्रा ने दिए संकेत,वाराणसी से पीएम के खिलाफ उतर सकती हैं प्रियंका

Posted by - April 16, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर तमाम…