CM Dhami

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने की सीएम धामी से मुलाकात

202 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शैक्षिक भ्रमण के लिए आये छात्रों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने (CM Dhami) सभी विद्यार्थियों से कहा कि जिस भी क्षेत्र में कार्य करें पूरा मन लगाकर करें। जीवन में समय का सबसे अधिक महत्व होता है, इसलिए समय का सदुपयोग करना जरूरी है।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने कहा कि वे दो दिन के शैक्षिक भ्रमण के लिए आए हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाद वे आईएमए भी जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की शैक्षिक यात्राएं छात्रों के व्यक्तित्व के विकास में सहायक होती हैं और उन्हें नये अनुभव मिलते हैं।

Related Post

cm dhami

देवभूमि पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 9, 2024 0
देहारादून। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले (Kathua Terrorist Attack) में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे…
Pushkar Singh

सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं : पुष्कर सिंह धामी

Posted by - March 31, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा है कि चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के माध्यम…