Sensex

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स इतना तो निफ्टी इतने के पार

947 0

बिजनेस डेस्क। लगातार उतार-चढ़ाव के साथ ही आज सोमवार यानि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली। कभी-कभी ये बढ़त एकदम हरे निशान पर होती हैं तो कभी-कभी वही बढ़त लाल निशान पर आ जाती हैं।

दोपहर 2:10 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 471.17 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के बाद 40,830.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.10 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के बाद 12,057.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

40,431.92 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 72.51 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 40,431.92 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19.60 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 11,934 के स्तर पर खुला था।

महाराष्ट्र LIVE: सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा कल सुबह 10.30 बजे फैसला, हुआ बड़ा खुलासा 

हरे निशान के साथ खुले ये दिग्गज शेयर

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, इंफ्राटेल, इंफोसिस, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर खुले।

वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी लिमिटेड, ओएनजीसी, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, विप्रो और ब्रिटानिया के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

लोकसभा सदन में पहुंचे गांधी ने पहली बार सवाल पूछने से किया इनकार, कहा… 

डॉलर के मुकाबले रुपया खुला इस स्तर पर

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.69 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.71 के स्तर पर बंद हुआ था।

प्री ओपन के दौरान यह था हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 80.25 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के बाद 40,439.66 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 8.05 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 11,922.45 के स्तर पर था।

Related Post

Savin Bansal

मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात

Posted by - January 6, 2026 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के शिक्षा-प्रेरित विज़न एवं जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के सशक्त नेतृत्व में जनपद देहरादून के दूरस्थ…
CM Yogi

प्रदेश का सौभाग्य है कि चौधरी साहब का सानिध्य उत्तर प्रदेश वासियों को एक लंबे समय तक प्राप्त हुआ: सीएम योगी

Posted by - May 29, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह…
CM Yogi heard the problems during 'Janta Darshan'

हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

Posted by - April 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश…