CM Nayab Saini

प्रदेश सरकार परशुराम जयंती पर करेगी भव्य आयोजन: नायब सैनी

280 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने आज यहां उनके निवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर बड़े भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके अलावा, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग पर आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को बुलाकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समाज की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। नायब सिंह सैनी ने कहाकि प्रदेश की 36 बिरादरी ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर मुहर लगाकर हरियाणा के इतिहास में पहली बार भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। लोगों के विश्वास से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि लोगों ने सरकार पर जो विश्वास दिखाया है, उस विश्वास पर हम खरा उतरेंगे और हरियाणा को तीव्र गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे। नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहाकि चुनाव परिणाम से पहले ही विपक्ष के नेताओं ने सरकार बना ली थी और परिणाम आने के बाद वे ईवीएम पर दोष मढ़ने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि कांग्रेस नेता यात्राएं निकालकर भाजपा सरकार के 10 सालों का हिसाब मांग रहे थे। लेकिन जब उनसे उनके कार्यकाल का हिसाब मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस कार्यकाल के समय में एक भी सरकारी भर्ती ऐसी नहीं हुई, जो कोर्ट तक न पहुंची हो। जबकि भाजपा सरकार में गरीब घरों के बच्चे भी बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं।

उन्होंने vकांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों के नेता कभी एक दूसरे को गलत बताते थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी मजबूती से लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं, तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता गले मिल गए। इसके बाद विपक्ष के लोग ईवीएम को हैक करने की बातें करते हैं। जबकि उन्हें यह नहीं पता कि जनता सब समझती है, इसलिए जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आईना दिखाया है।

इस मौके पर राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर दोगुनी गति से आगे बढ़ेगा और हमारा हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री(CM Nayab Saini) हर व्यक्ति की बात सुनते हैं और उसका समाधान सुनिश्चित करवाते हैं, उनकी इसी कार्यशैली से आज हरियाणावासियों का विश्वास उनके प्रति और अधिक बढ़ा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Related Post

NEET UG

NEET UG की परीक्षा को स्थगित करने के लिए उम्मीदवारों माता-पिता ने लिखा पीएम को पत्र

Posted by - June 21, 2022 0
नई दिल्ली: पेरेंट्स एसोसिएशन ने सोमवार (20 जून) को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को एक पत्र लिखा, जिसमें…
Savin Bansal

डीएम ने परखी रेनबसेरों की व्यवस्था; नगर निगम को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Posted by - December 23, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने लालपुल स्थित नगर निगम के रैनबसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…
dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सीता माता महायज्ञ सितूण में किया प्रतिभाग

Posted by - August 10, 2022 0
जोशीमठ। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सितूण (सीता माता महायज्ञ) बड़ागांव में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों…

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय- विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़े शब्दों में संदेश दिया है।…