शपथ ग्रहण

सोनिया व राहुल ने उद्धव को पत्र लिख, शपथ ग्रहण में नहीं शामिल हो पाने पर जताया खेद

752 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। ठाकरे को पत्र लिखकर उन्‍होंने समारोह में शामिल न हो पाने के लिए खेद जताया। उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में सोनिया गांधी उल्लेख किया है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस काफी असाधारण परिस्थितियों में एक साथ आए हैं, ऐसे समय में जब देश को भाजपा से अभूतपूर्व खतरों का सामना करना पड़ रहा है।

सोनिया ने कहा कि मुझे खेद है कि मैं समारोह (शपथ-ग्रहण) में उपस्थित नहीं हो पाऊंगी। उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने के भाजपा के प्रयास को विफल करने के लिए एक साथ आया है। मुझे खेद है कि मैं समारोह में उपस्थित होने में असमर्थ हूं।

‘महा विकास अघाड़ी’ गठबंधन का न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार शाम को उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन ‘महा विकास अघाड़ी’ सरकार बनाने को तैयार है। उद्धव आज शाम को 6.40 बजे शिवाजी पार्क में राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बता दें कि अजीत पवार ने साफ कर दिया है कि वह गुरुवार को शपथ ग्रहण करने नहीं जा रहे हैं। समारोह में शपथ ग्रहण करने के बाद उद्धव ठाकरे सहयाद्री गेस्ट हाउस में आज शाम आठ बजे पहली कैबिनेट बैठक करेंगे।

Related Post

cm yogi

प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सीएम योगी

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि उनकी सरकार शिक्षा,…
मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान सही नहीं, होगी कार्रवाई: अमित शाह

Posted by - November 28, 2019 0
रांची। नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान का उन्होंने खंडन किया है। शाह…
pm modi

पहले अपराधी खेलते थे थे अवैध कब्जे के टूर्नामेंट : पीएम मोदी

Posted by - January 2, 2022 0
मेरठ। क्रांतिधरा में रविवार को प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय (Sports University) का शिलान्यास करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM…
CM Vishnu Dev Sai

आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, मुख्यमंत्री साय ने जवानों की शहादत को किया नमन

Posted by - October 19, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट…