कांग्रेस पार्टी ने 54 उम्मीदवारों का किया एलान

सोनिया गांधी का मोदी पर बड़ा हमला, बीजेपी गढ़ रही है देशभक्ति की नई परिभाषा

1427 0

नई दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि लोगों को देशभक्ति की एक नई परिभाषा सिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त बताया जा रहा है।

आज देश की आत्मा को सुनियोजित साजिश के जरिए कुचला जा रहा है जो कि चिंता की बात

सोनिया गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार असहमति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब अपनी आस्था पर कायम रहने वालों पर हमले होते हैं तो ये सरकार मुंह मोड़ लेती है। श्रीमती गांधी ने कहा कि आज देश की आत्मा को सुनियोजित साजिश के जरिए कुचला जा रहा है जो कि चिंता की बात है। गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में कानून का शासन कायम करने के अपने कर्तव्य पालन को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें :-डीआरडीओ प्रमुख बोले – मिशन शक्ति को नहीं रख सकते थे गोपनीय 

कांग्रेस सत्ता में आई तो उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था विकसित की जाएगी

सोनिया गांधी ने कांग्रेस के चुनावी वादे पर कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आएगी तो उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने जो वादे किये हैं उन्हें लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है। हमारी सरकार बनने के बाद उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था बनाई जाएगी।

Related Post

CM Yogi

हमारे लिए युवाओं की जाति नहीं, उनकी प्रतिभा रखती है मायने: मुख्यमंत्री

Posted by - June 27, 2025 0
लखनऊ। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में…
जड़ से खत्‍म होगा डैंड्रफ

सर्दियों में अपनाएं ये पांच उपाय, जड़ से खत्‍म हो जाएगा डैंड्रफ

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में त्वचा और बालों के स्‍वास्‍थ्‍य को बरकरार रखने की आवश्यकता होती है। अक्‍सर सर्दियों…