Kanwariyas

6 दिन में 90 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल भरा

412 0

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) में श्रावण मास के कांवड़ मेले (Kanwar Mela) को प्रारंभ हुए 6 दिन बीत चुके हैं। रविवार को छठे दिन शाम 6:00 बजे तक 32 लाख 40 हजार शिवभक्त कांवड़ियों (Kanwariyas) ने हरिद्वार से गंगाजल भरा। अब तक कुल 90 लाख कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने अभीष्ट शिवालयों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि कांवड़ियों (Kanwariyas) को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। उन्होंने बताया कि बीती 4 जुलाई से प्रारंभ हुए हरिद्वार के कांवड़ मेले में लगातार शिवभक्त कावड़ियों की संख्या बढ़ रही है।

कश्मीर से सुदूर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में नाथ अनुयायियों की बड़ी शृंखला: सीएम योगी

रविवार को शाम 6 बजे तक हरिद्वार से 32 लाख 40 हजार कांवड़ियों (Kanwariyas) ने गंगा जल भरा। उन्होंने बताया कि बीते 6 दिनों में हर की पैड़ी सहित हरिद्वार के अन्य पवित्र घाटों से 89 लाख 95 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर गंतव्य शिवालयों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

Related Post

CM Yogi

‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना साकार करने में जनप्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका: सीएम योगी

Posted by - January 22, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने “आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” के परिकल्पना को साकार करने में सांसद और विधायक गणों…
CROWD IN KUMBH

केंद्र सरकार ने महाकुंभ में कोरोना टेस्टिंग की संख्या को बताया नाकाफी

Posted by - March 21, 2021 0
देहरादून। हरिद्वार में महाकुंभ (Mahakumbh) को लेकर देशभर से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। इस बीच सीएम तीरथ सिंह रावत…
Nitin Gadkari took a dip in the Triveni Sangam

उत्तर प्रदेश ने कठिन कार्य को भी सरलतापूर्वक बनाया संभवः नितिन गडकरी

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh)के महासमागम की दिव्यता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन यहां दिग्गजों का तांता…
मायावती

यूपी में अपने बलबूते लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, नहीं करेंगे गठबंधन : मायावती

Posted by - March 15, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कहा कि 2022 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव…