Shila

मैसूर से अयोध्या पहुंची शिला, पहले होगा परीक्षण

411 0

अयोध्या। रामनगरी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण (Ram Mandir Nirman) तेज गति से चल रहा है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार जनवरी 2024 के प्रारंभ में भव्य मंदिर निर्माण को प्रतिबद्ध है। रामलला की मूर्ति के लिए कर्नाटक के मैसूर से दो शिलाएं (Shila) मंगलवार शाम अयोध्या पहुंची।

रामसेवकपुरम में रखी गई हैं शिलाएं (Shila)

इन शिलाओं (Shila) को भी नेपाल के जनकपुर से आई शिलाओं के पास ही रामसेवक पुरम में रखा गया है। मैसूर से आईं शिलाओं का वैज्ञानिक वास्तु परीक्षण करेंगे। मूर्तिकला के विशेषज्ञ रामलला की मूर्ति के लिए सबसे बेहतर पत्थरों का चयन करेगी। रामलला के बाल स्वरूप मूर्ति के लिए कर्नाटक के मैसूर से दूसरी शिला के चयन के बाद प्रतिमा आकार लेगी। हालांकि इसके लिए अभी कई शिलाएं लाई जानी हैं। नीले आसमानी रंग का श्याम रंग लिए हुए शिला से राम मंदिर ट्रस्ट रामलला की मूर्ति बनवाना चाह रहा हैं।

बाल प्रतिमा के स्वरूप को लेकर चल रहा काम

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार शिलाओं के चयन के साथ रामलला की बाल सुलभ प्रतिमा के स्वरूप को लेकर भी काम चल रहा है। इसके लिए पहले रेखाचित्र और उसके बाद मिट्टी के मॉडल बनेंगे। इस बीच शिला का चयन होने के बाद उससे मूर्ति का निर्माण होगा। बीते दिनों नेपाल के जनकपुर की काली गंडकी नदी से दो शिला अयोध्या लाई गई है। रामसेवकपुरम में रखी शिलाओं का दर्शन कर लोग खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं।

आपको बता दें कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बन रहे भव्य मंदिर मे अगले साल मकर संक्रांति या आसपास के किसी शुभ मुहूर्त पर गर्भगृह में विराजमान किए जाने की योजना है। इसके लिए एक जनवरी 24 से विशेष अनुष्ठान सम्भावित है। इस बीच राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह के खंभों के बाद बीम के पत्थर लगाए जा रहे हैं।

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने के दिए निर्देश

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करायें, किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। विद्युत…

हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को हमलावर के मारी गोली, हुई मौत

Posted by - October 18, 2019 0
लखनऊ। शुक्रवार यानी आज दोपहर घर पर आये दो बदमाशों ने हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की…
AK Sharma

मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन तथा मऊ को 11 रेलवे अण्डर ब्रिज की मिली सौगात

Posted by - February 26, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)…
CM Yogi fulfilled the duty of a brother

सीएम योगी ने निभाया भाई का फर्ज, 8 वर्षों में 1.23 करोड़ से अधिक बहनों को दिया मुफ्त सफर का उपहार

Posted by - August 7, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर माताओं और बहनों को दी जा रही निशुल्क बस…